Music Therapy Program in Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के म्यूजिक थेरेपी लैब/सेल एवं रिसर्च सेंटर द्वारा मानसिक चिकित्सालय वाराणसी में छह सप्ताह का संगीत चिकित्सा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जिसमें मानसिक रोगियों में सकारात्मक सुधार देखने को मिला।मानसिक चिकित्सालय वाराणसी में छह सप्ताह का संरचित संगीत चिकित्सा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

Music Therapy Program in Varanasi : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग स्थित म्यूजिक थेरेपी लैब/सेल एवं रिसर्च सेंटर द्वारा मानसिक चिकित्सालय, वाराणसी में छह सप्ताह का संरचित संगीत चिकित्सा हस्तक्षेप कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह विशेष कार्यक्रम मनोविकृति, द्विध्रुवीय विकार, स्किज़ोफ्रेनिया स्पेक्ट्रम विकार तथा अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित महिला मरीजों के लिए आयोजित किया गया था।
Music Therapy Program in Varanasi : यह कार्यक्रम म्यूजिक थेरेपी लैब/सेल एवं रिसर्च सेंटर तथा मानसिक चिकित्सालय वाराणसी के मध्य स्थापित एमओयू के अंतर्गत संचालित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत के माध्यम से मरीजों के मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार लाना था।
Music Therapy Program in Varanasi : छह सप्ताह तक चले इस संरचित संगीत चिकित्सा कार्यक्रम में ओम् उच्चारण, तानपुरा ध्वनि के माध्यम से केंद्रित ध्यान, सरगम एवं लयात्मक अभ्यास, समूह भजन गायन, मरीजों द्वारा पसंदीदा गीतों की प्रस्तुति तथा निर्देशित विश्राम जैसी वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक गतिविधियों को शामिल किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से रोगियों में भावनात्मक संतुलन, सामाजिक सहभागिता, ध्यान क्षमता, संज्ञानात्मक सक्रियता, व्यवहार नियंत्रण एवं मानसिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया गया।
Music Therapy Program in Varanasi : कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्थिति परीक्षण आधारित सत्रवार मूल्यांकन एवं नैदानिक अवलोकनों से यह सामने आया कि अनेक प्रतिभागियों में ध्यान क्षमता, आवेग नियंत्रण, नेत्र संपर्क, भाषण शैली, सामाजिक सहभागिता, भावनात्मक अभिव्यक्ति तथा समूह व्यवहार में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। कई मरीजों ने उपचार अवधि के अंत तक सकारात्मक प्रगति और चिकित्सकीय लाभ प्रदर्शित किए।

Music Therapy Program in Varanasi : इस परियोजना में मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों की भी सक्रिय भूमिका रही। संदीप साहनी, नमित कुमार सिंह, हर्षिता गिरी, प्रियंका यादव तथा किरण पाल ने संगीत चिकित्सा हस्तक्षेप संचालन, सत्रवार नैदानिक अवलोकन, मूल्यांकन प्रक्रिया तथा मानसिक स्थिति परीक्षण आधारित स्क्रीनिंग टूल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Music Therapy Program in Varanasi : कार्यक्रम का संचालन कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के मार्गदर्शन एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया।
Music Therapy Program in Varanasi : इस दौरान मानसिक चिकित्सालय, वाराणसी के निदेशक डॉ. सी. पी. मल्ल, अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. अवनीश, डॉ. अजय, डॉ. चंदन, डॉ. नवीन तथा टेली मानस के साइकेट्रिक सोशल वर्कर पंकज यादव का विशेष सहयोग रहा।
Music Therapy Program in Varanasi : विशेषज्ञों के अनुसार, संगीत चिकित्सा मानसिक स्वास्थ्य उपचार की दिशा में एक प्रभावी एवं मानवीय पहल के रूप में उभर रही है, जो मरीजों के व्यवहारिक एवं भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।