Kashi Vidyapeeth : काशी विद्यापीठ में बीए प्रथम सेमेस्टर का संशोधित परीक्षा परिणाम तीन कार्यालयी कार्य दिवस में घोषित होगा। कुछ छात्रों के अंक पत्र में शून्य अंक का मामला सामने आया है।
Kashi Vidyapeeth : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा बीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम समर्थ पोर्टल के माध्यम से घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कुछ छात्रों ने अपने अंक पत्र में शून्य अंक प्रदर्शित होने की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी है। छात्रों की ओर से मिली शिकायतों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने संज्ञान में लिया है।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणाम में कुछ छात्रों के अंक पत्र में शून्य अंक का प्रकरण सामने आया है। छात्रों द्वारा इस संबंध में विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया है।
Kashi Vidyapeeth : कुलसचिव ने स्पष्ट किया कि संबंधित छात्रों के परीक्षा परिणाम की आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया पूरी करने के बाद संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संशोधित परीक्षा परिणाम तीन कार्यालयी कार्य दिवस में घोषित कर दिया जाएगा।
Kashi Vidyapeeth : विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय से उन छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके अंक पत्र में शून्य अंक प्रदर्शित होने के कारण परिणाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। छात्रों को संशोधित परिणाम जारी होने के बाद अपने अंक पत्र को दोबारा जांचने की सलाह दी गई है।
Kashi Vidyapeeth : विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा परिणाम से संबंधित आवश्यक जानकारी समर्थ पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों से अपील की गई है कि वे संशोधित परीक्षा परिणाम जारी होने तक धैर्य रखें और विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।