Kashi Vidyapeeth Admission 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए एनटीपीसी परिसर, गंगापुर परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी है।
Kashi Vidyapeeth Admission 2026 : काशी विद्यापीठ ने बढ़ाई प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि, एनटीपीसी और गंगापुर परिसर समेत संबद्ध महाविद्यालयों में 20 सितंबर तक मौका
Kashi Vidyapeeth Admission 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों, एनटीपीसी परिसर तथा महाराजा (डॉ.) विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश आवेदन-पत्र 20 सितंबर तक भर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेशानुसार प्रवेश आवेदन की तिथि विस्तारित की गई है।
Kashi Vidyapeeth Admission 2026 : कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि संबद्ध महाविद्यालयों में राजकीय पी.जी. कॉलेज, जक्खिनी में बीएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम को छोड़कर, अन्य सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसी प्रकार एनटीपीसी परिसर और महाराजा (डॉ.) विभूति नारायण सिंह, गंगापुर परिसर में भी सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
Kashi Vidyapeeth Admission 2026 : हालांकि, गंगापुर परिसर में बीएससी एग्रीकल्चर एवं एमएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों को इस विस्तारित तिथि में शामिल नहीं किया गया है। इन पाठ्यक्रमों के लिए पूर्व निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया लागू रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते समर्थ पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करते समय अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेजों और जानकारियों को सावधानीपूर्वक भरें, ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।