Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : हर घर तिरंगा अभियान संपन्न, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने फहराया तिरंगा

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : उत्तर प्रदेश में 10 से 15 अगस्त तक चला हर घर तिरंगा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सिगरा आवास पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प दोहराया।

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : हर घर तिरंगा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सिगरा आवास पर फहराया तिरंगा

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 10 से 15 अगस्त तक चलाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सहभागिता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के समापन अवसर पर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने वाराणसी के सिगरा स्थित अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा का संकल्प दोहराया।

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : ध्वजारोहण के बाद मंत्री डॉ. दयालु ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली और उसे #HarGharTiranga के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है।

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : प्रदेशभर में निकाली गईं तिरंगा यात्राएं

अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भव्य तिरंगा यात्राओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं 11 से 15 अगस्त तक लोगों को अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : 

स्कूल-कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और विभिन्न सामाजिक समूहों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी की। तिरंगा वितरण, जागरूकता रैलियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए अभियान का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया गया।

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : ‘तिरंगा हमारी एकता और गौरव का प्रतीक’

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा, “तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ के आह्वान को जन-आंदोलन बनाकर हमने पूरे प्रदेश में देशभक्ति की लहर देखी।”

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का भी दिन है। आजादी के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान दे।

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : योग, आयुर्वेद और पोषण के जरिए स्वस्थ राष्ट्र का संदेश

मंत्री ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। अभियान के दौरान आयुष विभाग की ओर से योग, आयुर्वेद और पोषण के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। उन्होंने नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नशे से दूर रहने और राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश को विकसित और सशक्त बनाने के लिए स्वस्थ समाज के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिकों की भी आवश्यकता है।

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के परिजनों का सम्मान कर उनकी शहादत को नमन किया गया। इसके अलावा शहीद स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकालकर देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और देश के इतिहास से परिचित कराने का संदेश भी दिया गया।

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : स्कूल-कॉलेज और सामाजिक संगठनों की रही भागीदारी

जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों का महत्वपूर्ण सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि तिरंगा वितरण और जागरूकता रैलियों के माध्यम से अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनकी शहादत को नमन किया गया। अभियान से जुड़े सभी कार्यक्रमों में शांति-व्यवस्था और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

सिगरा स्थित आवास पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में अखिल अग्रवाल, गौरव राठी, अवध नारायण राय, सौरभ राय, करण सिंह, संतोष पटेल बच्चा, राजेश वर्मा, आकाश सेठ, जय विश्वकर्मा, रविंद्र नाथ मिश्र एडवोकेट, राहुल पांडेय, विशाल रघुवंशी, रजत केसरी, आयुष द्विवेदी, रमन रावत, श्रीनिवास त्रिपाठी, प्रमोद राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Har Ghar Tiranga Campaign 2026 : कार्यक्रम के अंत में मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने काशी और प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और देशभक्ति का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *