GST Deputy Commissioner Bribery Case Varanasi : वाराणसी में GST उपायुक्त अंबिका 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई

GST Deputy Commissioner Bribery Case Varanasi : वाराणसी में जीएसटी (राज्य) सेक्टर-6 की उपायुक्त श्रीमती अंबिका को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता की शिकायत पर ट्रैप कार्रवाई करते हुए चेतगंज स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास गिरफ्तारी की गई।

GST Deputy Commissioner Bribery Case Varanasi : वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त अंबिका 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई

GST Deputy Commissioner Bribery Case Varanasi : वाराणसी। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) वाराणसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी (राज्य) सेक्टर-6 की उपायुक्त श्रीमती अंबिका को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से की गई।

GST Deputy Commissioner Bribery Case Varanasi : शिकायतकर्ता ने की थी लिखित शिकायत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय कुमार मौर्य, पुत्र स्वर्गीय पन्नालाल मौर्य, निदेशक ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, वाराणसी ने उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी सेक्टर के पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी कंपनी के फरवरी 2023 के जीएसटी रिटर्न तथा जीएसटी (राज्य) के आकलन (Assessment) से संबंधित फाइल के स्पष्टीकरण एवं निस्तारण के लिए उपायुक्त श्रीमती अंबिका द्वारा 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

GST Deputy Commissioner Bribery Case Varanasi : जांच में सही पाए गए आरोप

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने मामले की गोपनीय जांच की। जांच के दौरान रिश्वत मांगे जाने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और शिकायतकर्ता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के लिए तैयार किया।

GST Deputy Commissioner Bribery Case Varanasi : चेतगंज में ट्रैप कर रंगे हाथ गिरफ्तार

बुधवार 15 जुलाई 2026 को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये नकद रिश्वत लेते समय जीएसटी (राज्य) सेक्टर-6 की उपायुक्त श्रीमती अंबिका को दादा रेस्टोरेंट के बगल, चेतगंज, वाराणसी से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी सेक्टर के थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

GST Deputy Commissioner Bribery Case Varanasi : भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने कहा है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगने की सूचना मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाती है। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कोई राजपत्रित, अराजपत्रित अथवा अन्य लोक सेवक किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान की रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन पर करें।

GST Deputy Commissioner Bribery Case Varanasi : रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन

9454401866
9454401222

सतर्कता अधिष्ठान ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखते हुए मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *