Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : एक पेड़ मां के नाम अभियान: आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर वाराणसी में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign :‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल हुए आयुष मंत्री, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign :वाराणसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सिगरा स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीपल, नीम, आम, जामुन, अमरूद, चीकू और आंवला सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign :पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी

पौधारोपण के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और हमें शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण तथा प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं।

उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign :जनआंदोलन बन चुका है अभियान

आयुष मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान देशभर में जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है। करोड़ों लोग इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : वृक्षारोपण से होंगे कई लाभ

डॉ. दयालु ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने से वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी, धरती के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी, भूजल स्तर में सुधार होगा और प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।. उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : अनेक लोगों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

इस अवसर पर गौरव राठी, हदरत शुक्ला, संतोष सैनी, अवध नारायण राय, करण सिंह, अरुण पांडेय, सुधीर त्रिपाठी, सौरभ राय, इंद्रेश मिश्रा बबलू, प्रमोद राय, सौरभ पाठक, सौरभ कक्कड़, रवि केसरी और प्रवीण पांडेय सहित अनेक लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *