Dev Deepawali Varanasi : देव दीपावली पर लापरवाही हुई तो कार्रवाई, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को चेताया

Dev Deepawali Varanasi : वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी। घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीवर ओवरफ्लो और अतिक्रमण पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। रामकुंड की जर्जर दीवार की मरम्मत कराने को कहा।

Dev Deepawali Varanasi :देव दीपावली पर लापरवाही बरती तो होगी सख्त कार्रवाई, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दी चेतावनी

Dev Deepawali Varanasi : घाटों और संपर्क मार्गों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, सीवर ओवरफ्लो और अतिक्रमण पर रहेगी विशेष नजर; रामकुंड की जर्जर दीवार की तत्काल मरम्मत कराने को कहा

Dev Deepawali Varanasi : वाराणसी। काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और शहर के प्रमुख संपर्क मार्गों को दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि देव दीपावली की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Dev Deepawali Varanasi : इसी क्रम में मंगलवार को नगर निगम सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को देव दीपावली से पहले सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। घाटों की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम की ओर से पहले ही नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है।

Dev Deepawali Varanasi : घाटों को जोड़ने वाले मार्गों पर रहेगी विशेष निगरानी

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के घाटों को आपस में जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। इन मार्गों पर सीवर ओवरफ्लो, जलभराव, पाइपलाइन लीकेज और अतिक्रमण की समस्या तत्काल दूर कराई जाए। उन्होंने कहा कि देव दीपावली के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचते हैं। ऐसे में शहर की व्यवस्थाएं बेहतर और व्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को केवल कार्यालयों में बैठकर समीक्षा करने के बजाय खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जिन क्षेत्रों में समस्याएं हैं, उनकी पहचान कर समय रहते समाधान कराया जाए। निरीक्षण के दौरान यदि किसी मार्ग पर सीवर ओवरफ्लो, जलभराव, पाइपलाइन लीकेज या अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Dev Deepawali Varanasi : जल निगम को चेतावनी, रामकुंड की दीवार की होगी मरम्मत

समीक्षा बैठक में जल निगम के अधिकारियों को विशेष रूप से चेतावनी दी गई। नगर आयुक्त ने त्योहार के दौरान जलापूर्ति और जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रामकुंड की जर्जर दीवार की तत्काल मरम्मत कराने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि देव दीपावली से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएं। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Dev Deepawali Varanasi : सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश

बैठक में नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूरी करने को कहा गया। नगर निगम प्रशासन का जोर घाटों की स्वच्छता, मार्गों की सुगमता, प्रकाश व्यवस्था और सीवर-पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर है।

Dev Deepawali Varanasi : बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा एवं विनोद कुमार गुप्ता, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संदीप भार्गव, उद्यान अधीक्षक डॉ. बीके सिंह, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी मनीष कुमार शुक्ला, मुख्य नगर लेखापरीक्षक संजय प्रताप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कुमार असीम रंजन, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृत राज उपस्थित रहे। इसके अलावा संयुक्त नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी (भेलूपुर) कृष्णचन्द्र, जोनल अधिकारी (आदमपुर) पवन कुमार गुप्ता, जोनल अधिकारी (दशाश्वमेध), जोनल अधिकारी (वरुणापार) जितेंद्र आनंद, जोनल अधिकारी (ऋषि मांडवी) मुन्ना राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *