Dayashankar Mishra Dayalu Varanasi : वाराणसी में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के नेतृत्व में विशाल मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। संत रविदास जन्मस्थली पर समरसता संकल्प सभा और रविदास घाट पर दीपोत्सव में शामिल होकर सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया।

Dayashankar Mishra Dayalu Varanasi : वाराणसी। प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के नेतृत्व में गुरुवार को सिगरा स्थित कैंप कार्यालय से एक विशाल मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास जन्मस्थली पर आयोजित ‘समरसता संकल्प सभा’ तथा रविदास पार्क एवं रविदास घाट पर आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता के उद्देश्य से निकाला गया। जुलूस में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Dayashankar Mishra Dayalu Varanasi : संत रविदास के संदेश को आत्मसात करने का लिया संकल्प
मोटरसाइकिल जुलूस संत रविदास जन्मस्थली पहुंचा, जहां आयोजित ‘समरसता संकल्प सभा’ में सभी ने संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सभा के दौरान संत रविदास के प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज में समानता, भाईचारा और मानवता की भावना को मजबूत करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
Dayashankar Mishra Dayalu Varanasi : रविदास घाट पर दीपोत्सव में दिखी भक्ति और उत्साह की झलक
समरसता संकल्प सभा के बाद सभी अतिथि रविदास पार्क एवं रविदास घाट पहुंचे, जहां भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपों की जगमगाहट से पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में रंग गया। श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और जयघोषों से पूरा परिसर गूंज उठा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
Dayashankar Mishra Dayalu Varanasi : ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण का संदेश

इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने पूरे जीवन में समाज को समानता, समरसता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर ही ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संत रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज सेवा को अपना सर्वोच्च धर्म मानकर जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
Dayashankar Mishra Dayalu Varanasi : सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकला बाइक जुलूस
जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के नेतृत्व में सिगरा कैंप कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया, जो संत रविदास मंदिर तक पहुंचा। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने “संत रविदास महाराज की जय” के जयघोष लगाए। जुलूस के दौरान उत्साह और अनुशासन का विशेष माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं तथा नई पीढ़ी को संत रविदास के विचारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
Dayashankar Mishra Dayalu Varanasi : बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में डॉ. हरदत्त शुक्ला, गौरव राठी, सुधीर त्रिपाठी, सिंधु सोनकर, जितेंद्र कुशवाहा, इंद्रेश मिश्रा ‘बबलू’, संजय मिश्रा, करण सिंह, विशाल रघुवंशी, दिनेश कुमार सिंह ‘दीनू’, अरुण पांडेय, सौरभ पाठक, अखिलेश यादव, सौरभ राय, लवकुश वर्मा, जय विश्वकर्मा, आकाश सेठ, राहुल पांडेय सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।