Census Awareness Campaign : सटीक जनगणना से मजबूत होगा देश का भविष्य – डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

Census Awareness Campaign : वाराणसी में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने “हमारी जनगणना, हमारा भविष्य” अभियान के तहत नागरिकों से जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि सटीक जनगणना आंकड़े ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला हैं।

“हमारी जनगणना, हमारा भविष्य” अभियान को बताया विकसित भारत की मजबूत आधारशिला
स्वयं जनगणना फॉर्म भरकर नागरिकों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

Census Awareness Campaign : शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सटीक आंकड़ों पर दिया जोर

Census Awareness Campaign : वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने “हमारी जनगणना, हमारा भविष्य” अभियान को विकसित भारत की मजबूत नींव बताते हुए प्रदेशवासियों से जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि देश की भावी नीतियों, संसाधनों के समुचित वितरण और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

Census Awareness Campaign : रविवार को जारी अपने संदेश में आयुष मंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास की दिशा तय करने में सटीक और विश्वसनीय आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और सामाजिक कल्याण जैसी योजनाओं का प्रभावी संचालन तभी संभव है, जब सरकार के पास जनसंख्या और सामाजिक संरचना से संबंधित सही और अद्यतन जानकारी उपलब्ध हो।

Census Awareness Campaign : डॉ. दयालु ने कहा कि जनगणना में दी गई प्रत्येक जानकारी आने वाले वर्षों की विकास योजनाओं की दिशा तय करती है। इससे सरकार को यह समझने में मदद मिलती है कि किस क्षेत्र में कितने संसाधनों की आवश्यकता है और किन वर्गों तक योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाना चाहिए।

Census Awareness Campaign : उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत” संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल सरकारी प्रयासों से विकसित भारत का सपना पूरा नहीं होगा, बल्कि इसके लिए आमजन को भी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी।

Census Awareness Campaign : आयुष मंत्री ने स्वयं जनगणना फॉर्म भरकर नागरिकों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचें तो उन्हें सही, पूर्ण और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि भविष्य की योजनाएं अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बन सकें। उन्होंने कहा कि “हमारी जनगणना, हमारा भविष्य” केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का व्यापक जनआंदोलन है। मजबूत आंकड़े ही सशक्त भारत के निर्माण की नींव रखते हैं और जनभागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

Census Awareness Campaign : आयुष मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि जनगणना अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार जनसंपर्क गतिविधियां चलाई जा रही हैं। विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *