BJP Varanasi New Office : भाजपा महानगर वाराणसी के नवगठित पदाधिकारियों का परिचय एवं सम्मान समारोह गुलाब बाग कार्यालय में हुआ। जगदीश पटेल ने पद को जिम्मेदारी और विनम्रता का प्रतीक बताया।
BJP Varanasi New Office : भाजपा महानगर वाराणसी के नवगठित पदाधिकारियों का परिचय एवं सम्मान समारोह संपन्न, जगदीश पटेल ने कहा- पद जिम्मेदारी और विनम्रता का प्रतीक
BJP Varanasi New Office : वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महानगर वाराणसी के नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय एवं सम्मान समारोह मंगलवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया गया। समारोह में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में अनुशासन और सेवाभाव बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक लक्ष्यों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया गया।
BJP Varanasi New Office : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वर भाई पटेल रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
BJP Varanasi New Office : पद मिलने के बाद बढ़नी चाहिए विनम्रता : जगदीश पटेल
मुख्य अतिथि जगदीश ईश्वर भाई पटेल ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान और संगठन की पुरानी पीढ़ियों के संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से कार्यकर्ताओं द्वारा बहाए गए पसीने और किए गए संघर्ष से संगठन की जो पूंजी खड़ी हुई है, उसी की बदौलत भाजपा आज इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि पद चौराहे पर रौब दिखाने के लिए नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और विनम्रता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आम से लदे पेड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार फल आने के बाद पेड़ झुक जाता है, उसी प्रकार पद मिलने के बाद कार्यकर्ता के व्यवहार में और अधिक लचीलापन, विनम्रता और समझदारी आनी चाहिए। जगदीश पटेल ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के लक्ष्यों और वर्ष 2047 के विकसित भारत के विजन को ध्यान में रखते हुए सेवाभाव से संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी को संगठन और राष्ट्र सेवा के अवसर के रूप में देखना चाहिए।
BJP Varanasi New Office : भाजपा महानगर वाराणसी के नवगठित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह, जगदीश पटेल ने दिया विनम्रता का मंत्र अरुण पाठक ने दिया ‘चरित्र पत्रिका’ का मंत्र
कार्यक्रम में महानगर प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को स्व-अनुशासन और स्व-आकलन का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी एक ‘चरित्र पत्रिका’ यानी सेल्फ-असेसमेंट रिपोर्ट तैयार करनी चाहिए और हर वर्ष अपने कार्यों का मूल्यांकन करना चाहिए।
उन्होंने पदाधिकारियों से पांच प्रमुख बिंदुओं पर आत्ममंथन करने को कहा—
व्यक्तिगत प्रयास से पार्टी का कितना विस्तार हुआ?
कितने नए कार्यकर्ता संगठन से जुड़े?
व्यवहार के कारण कितने कार्यकर्ता नाराज हुए, जिसे माइनस मार्किंग दी जाए?
कितने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने का प्रयास किया गया?
संगठन के लिए सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान कितना रहा?
BJP Varanasi New Office : अरुण पाठक ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा पर चलने वाला सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि संगठन में व्यक्ति से बड़ी पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को निजी हित से ऊपर संगठन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देनी चाहिए।
BJP Varanasi New Office : कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : प्रदीप अग्रहरि
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की वास्तविक ताकत है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारियों के प्रति पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम, संघर्ष और समर्पण के कारण ही भाजपा आज इतनी ऊंचाई तक पहुंची है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पदाधिकारियों को संगठन को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य करना चाहिए।
BJP Varanasi New Office : वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष राहुल सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महानगर महामंत्री अशोक जाटव ने किया।
BJP Varanasi New Office : समारोह में राज्यसभा सांसद साधना सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रेम कपूर, विद्यासागर राय, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पाण्डेय, विनोद गुप्ता, कुसुम सिंह पटेल, गीता शास्त्री, निर्मला सिंह पटेल, पूजा दीक्षित, जगन्नाथ ओझा, मधुप सिंह, अजय गुप्ता, अमित खरे, नवीन कपूर, प्रमोद यादव मुन्ना, राकेश जायसवाल, साधना वेदांती, योगेश वर्मा, प्रीति सिंह, महिमा चिंतक, सुमित मिश्रा, अमित चौरसिया, अनिल उपाध्याय ‘अप्पू’, साधना पाण्डेय, कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव और मीरा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नवनियुक्त पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।