BJP Organization Expansion : भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के तहत दिलीप पटेल को प्रदेश महामंत्री, शंकर गिरी को प्रदेश उपाध्यक्ष और अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र अध्यक्ष बनाए जाने पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बधाई देते हुए संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही।
BJP Organization Expansion : भाजपा संगठन को मिली नई ऊर्जा, नई जिम्मेदारियों से और मजबूत होगा जनाधार: डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’
वाराणसी, 24 जून। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश संगठन में हुए महत्वपूर्ण दायित्व विस्तार को लेकर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और जनसंपर्क के साथ-साथ संगठनात्मक मजबूती भी और अधिक बढ़ेगी।
BJP Organization Expansion : डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी तथा अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तीनों नेताओं का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ पार्टी को नई दिशा प्रदान करेगी।।उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति है। पार्टी हमेशा जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम करती रही है। यही कारण है कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।
BJP Organization Expansion : आयुष मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ऐसे समय में संगठन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। नई जिम्मेदारियां संभालने वाले पदाधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी ढंग से करेंगे।
BJP Organization Expansion : डॉ. मिश्र ने विश्वास जताया कि प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी और काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण के बल पर भाजपा के “सेवा ही संगठन” के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। उनके नेतृत्व में प्रदेश एवं काशी क्षेत्र में संगठन का विस्तार होगा, कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ेगा और पार्टी की जनस्वीकार्यता नए शिखर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन सशक्तिकरण है। इसी विचारधारा के साथ नई टीम कार्य करते हुए प्रदेश में संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी तथा आगामी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेगी।
BJP Organization Expansion : अंत में आयुष मंत्री ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक और अधिक मजबूती के साथ पहुंचेगा तथा जनता और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को नई गति मिलेगी।