BHU Hospital Management Course : बीएचयू का चिकित्सा विज्ञान संस्थान 2027 से दो वर्षीय हॉस्पिटल मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने की तैयारी में है। विद्यार्थियों को अस्पताल प्रशासन, मरीजों की सेवा और प्रबंधन का प्रशिक्षण मिलेगा।
BHU Hospital Management Course : BHU में 2027 से शुरू होगा दो वर्षीय हॉस्पिटल मैनेजमेंट कोर्स, मरीजों की सेवा से लेकर अस्पताल प्रशासन तक की मिलेगी ट्रेनिंग
BHU Hospital Management Course: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS) वर्ष 2027 से दो वर्षीय अस्पताल प्रबंधन पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी में है। इसमें विद्यार्थियों को अस्पताल प्रशासन, मरीजों की देखभाल, चिकित्सा सेवाओं के प्रबंधन और मानवीय संवेदनशीलता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और प्रस्ताव नीति आयोग के समक्ष भी प्रस्तुत किया जा चुका है। विश्वविद्यालय की विद्वत परिषद से मंजूरी मिलने के बाद इसमें प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
BHU Hospital Management Course : वाराणसी। देश में तेजी से बदलते स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र और अस्पतालों की बढ़ती प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS) अस्पताल प्रबंधन के क्षेत्र में एक नया पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों को दो वर्षीय हॉस्पिटल मैनेजमेंट कोर्स में चिकित्सा सेवाओं के प्रबंधन से लेकर अस्पताल के प्रशासनिक संचालन तक की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस पाठ्यक्रम की खास बात यह होगी कि इसमें प्रबंधन के व्यावसायिक पहलुओं के साथ मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, मानव सेवा, समर्पण और नैतिक मूल्यों को भी विशेष महत्व दिया जाएगा।
BHU Hospital Management Course : बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने प्रस्तावित पाठ्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसका प्रस्ताव नीति आयोग के समक्ष भी प्रस्तुत किया जा चुका है। अब इसे विश्वविद्यालय की आगामी विद्वत परिषद की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। परिषद से स्वीकृति मिलने के बाद वर्ष 2027 से इस पाठ्यक्रम में पढ़ाई शुरू होने की संभावना है।
BHU Hospital Management Course : अस्पताल प्रबंधन में मानवीय मूल्यों को मिलेगी प्राथमिकता
बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एसएन संखवार के अनुसार, विश्वविद्यालय की ओर से तैयार किया गया अस्पताल प्रबंधन पाठ्यक्रम देश के अन्य संस्थानों में संचालित इसी तरह के पाठ्यक्रमों से अलग होगा। इसमें अस्पताल प्रशासन को केवल व्यावसायिक प्रबंधन, वित्तीय व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के मानवीय विचारों और सेवा भावना को भी पाठ्यक्रम का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा।
BHU Hospital Management Course : इसका उद्देश्य ऐसे अस्पताल प्रबंधन विशेषज्ञ तैयार करना है, जो अस्पताल के प्रशासनिक संचालन के साथ-साथ मरीजों की जरूरतों, उनकी समस्याओं और उनकी भावनाओं को भी समझ सकें। पाठ्यक्रम में मानव सेवा, समर्पण, निष्ठा और नैतिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अस्पताल की कार्यप्रणाली से जोड़कर पढ़ाया जाएगा।
BHU Hospital Management Course : अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केवल आधुनिक तकनीक और संसाधनों की उपलब्धता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका प्रभावी प्रबंधन और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार भी जरूरी है। इसी सोच के साथ बीएचयू इस पाठ्यक्रम को विकसित कर रहा है, ताकि भविष्य के अस्पताल प्रशासक चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और मानवीय मूल्यों के बीच संतुलन स्थापित कर सकें।