Ayush Minister Dr Dayalu Jan Sunwai : वाराणसी में जनसुनवाई के दौरान आयुष मंत्री डॉ. दयालु ने अवैध कब्जे के मामलों पर सख्त रुख अपनाया। करीब 85 शिकायतें मिलीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
Ayush Minister Dr Dayalu Jan Sunwai : अवैध कब्जे की शिकायत पर आयुष मंत्री डॉ. दयालु का चढ़ा पारा, बोले- योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति में भू-माफियाओं की खैर नहीं
Ayush Minister Dr Dayalu Jan Sunwai : वाराणसी, 3 सितंबर 2026। सार्वजनिक और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायतों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सख्त रुख अपनाया है। सिगरा स्थित अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायत सामने आने पर मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि, सार्वजनिक संपत्तियों और मठ-मंदिरों की जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मंत्री डॉ. दयालु ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जमीन विवाद, अवैध कब्जा, रोजगार, इलाज, नगर निगम, VDA और सेवा से जुड़े मामलों सहित करीब 85 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
Ayush Minister Dr Dayalu Jan Sunwai : सरकारी और सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
अवैध कब्जे की शिकायतों पर मंत्री डॉ. दयालु ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार सरकारी भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को हड़पने वालों के खिलाफ सरकार की नीति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध कब्जे से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को अपनी जमीन और संपत्ति के मामलों में न्याय मिल सके।
Ayush Minister Dr Dayalu Jan Sunwai : टिकरी गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की शिकायत
जनसुनवाई में ग्राम टिकरी निवासी एक फरियादी ने शिकायत की कि ग्राम समाज की बंजर सार्वजनिक भूमि का इस्तेमाल लंबे समय से क्षेत्र के काश्तकार करते आ रहे हैं। आरोप है कि क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने इस सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री डॉ. दयालु ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को जमीन को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए।
Ayush Minister Dr Dayalu Jan Sunwai : सेवापुरी में बैनामा की जमीन पर फर्जी वसीयत का मामला
सेवापुरी निवासी सुशांत पाण्डेय ने शिकायत की कि वर्ष 2020 में उन्होंने जमीन का बैनामा कराया था। इसके बाद विक्रेता के भाई ने कथित फर्जी वसीयत के आधार पर जमीन पर अपना हक जताया। फरियादी के अनुसार कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में होने के बावजूद संबंधित फाइल एसडीएम कोर्ट में लंबित है। मंत्री ने मामले की जानकारी लेते हुए फाइल के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
Ayush Minister Dr Dayalu Jan Sunwai : पति के रोजगार के लिए महिला ने लगाई गुहार
जनसुनवाई में गाजीपुर निवासी सरिता मिश्रा ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रोजगार की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनके पति बेरोजगार हैं और परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई हो रही है। मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
Ayush Minister Dr Dayalu Jan Sunwai : कैंसर मरीज के इलाज के लिए मंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान
प्रयागराज निवासी आशीष तिवारी ने अपने भाई के मुंह के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी देते हुए इलाज में मदद की मांग की। उन्होंने बताया कि टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट में इलाज के लिए करीब तीन माह बाद की तारीख मिली है, जबकि मरीज की स्थिति गंभीर है।मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री डॉ. दयालु ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और मरीज को यथाशीघ्र उपचार उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
Ayush Minister Dr Dayalu Jan Sunwai : VDA कर्मचारी को बिना नोटिस हटाने की शिकायत
वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) में कार्यरत नीतेश पाण्डेय, निवासी गौरीगंज चौबेपुर, ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी कारण और बिना नोटिस दिए कार्य से हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारी को जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंत्री ने संबंधित अधिकारी से वार्ता कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए और नीतेश पाण्डेय को पुनः कार्य पर लिए जाने को कहा।
Ayush Minister Dr Dayalu Jan Sunwai : नगर निगम में पुश्तैनी संपत्ति के दाखिल-खारिज का मामला
बेलहुआ निवासी धर्मेन्द्र कुमार सोनकर ने अपनी पुश्तैनी संपत्ति को लेकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी वर्ष 1917 से चली आ रही पुश्तैनी संपत्ति संख्या N 16/23+24 के संबंध में नगर निगम के भेलूपुर जोन द्वारा कथित तौर पर एक महिला के पक्ष में दाखिल-खारिज किया गया है। फरियादी ने मामले की जांच कराकर दोबारा सुनवाई की मांग की। मंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
Ayush Minister Dr Dayalu Jan Sunwai : दुर्गाकुंड में पुश्तैनी मकान से जबरन निकालने की शिकायत
दुर्गाकुंड निवासी अनुज बहल ने शिकायत की कि 5 अगस्त 2026 को उन्हें और उनकी पत्नी को उनके पुश्तैनी मकान से कथित तौर पर जबरदस्ती बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने मामले में न्याय दिलाने की मांग की। मंत्री ने प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
Ayush Minister Dr Dayalu Jan Sunwai : गोलाघाट में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत
गोलाघाट निवासी प्रदीप पाण्डेय ने सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का मामला उठाया। उन्होंने शिकायत में बताया कि पानी की टंकी के पास स्थित सरकारी जमीन पर कुछ भू-माफिया मिट्टी पाटकर RCC की दीवार बनाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। फरियादी ने यह भी आरोप लगाया कि गंगा तट स्थित सार्वजनिक कुएं को भी पाटने की साजिश की जा रही है। शिकायत पर मंत्री डॉ. दयालु ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आदमपुर थाना प्रभारी को कब्जा रुकवाने और सरकारी जमीन को मुक्त कराने के निर्देश दिए।
Ayush Minister Dr Dayalu Jan Sunwai : निलंबन आदेश निरस्त कर बहाली की मांग
औरंगाबाद निवासी प्रार्थिनी ताहिरा, निवासी C 13/23 जंगमपुरा, ने अधीक्षिका के निलंबन आदेश को निरस्त कर सेवा में बहाल किए जाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। मंत्री ने संबंधित मामले को भी अधिकारियों के समक्ष आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने के निर्देश दिए।
Ayush Minister Dr Dayalu Jan Sunwai : करीब 85 शिकायतें पहुंचीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
मंत्री की जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान लगभग 85 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें जमीन और संपत्ति विवाद, अवैध कब्जे, रोजगार, चिकित्सा, नगर निगम, VDA और सेवा संबंधी मामले प्रमुख रहे। सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक मामले में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।