Asian Games 2026: यूपी के 12 खिलाड़ियों ने जीते 16 मेडल, सरकार देगी 25.5 करोड़ रुपये

Asian Games 2026 UP Players : एशियन गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश के 24 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 12 ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य समेत 16 पदक जीते। योगी सरकार खिलाड़ियों को 25.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देगी।

Asian Games 2026 UP Players : एशियन गेम्स में यूपी का जलवा: 12 खिलाड़ियों ने जीते 16 मेडल, योगी सरकार देगी 25.5 करोड़ रुपये

Asian Games 2026: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया है। भारतीय दल में शामिल उत्तर प्रदेश के 24 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ियों ने पदक जीतने में सफलता हासिल की। यूपी के खिलाड़ियों ने इस बार 5 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य समेत कुल 16 पदक अपने नाम किए हैं। पदक विजेताओं और एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को योगी सरकार की ओर से कुल 25.5 करोड़ रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

Asian Games 2026 UP Players : एशियन गेम्स का रविवार को अंतिम दिन है, लेकिन उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों से जुड़ी सभी स्पर्धाएं पूरी हो चुकी हैं। अब खेल विभाग खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनके द्वारा जीते गए पदकों का पूरा ब्योरा तैयार कर रहा है। इसके बाद नियमानुसार खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

Asian Games 2026 UP Players : पिछले एशियन गेम्स से कम खिलाड़ी, लेकिन शानदार प्रदर्शन

पिछले एशियन गेम्स में उत्तर प्रदेश के 39 खिलाड़ियों ने भारतीय दल का हिस्सा बनकर प्रतियोगिता में भाग लिया था। उस दौरान यूपी के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 9 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 24 पदक जीते थे।

इस बार भारतीय दल में उत्तर प्रदेश के 24 खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें से 12 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर सफलता हासिल की। खास बात यह है कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

Asian Games 2026 UP Players : गुलवीर सिंह ने जीते तीन व्यक्तिगत पदक

अलीगढ़ के धावक गुलवीर सिंह इस एशियन गेम्स में उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में रहे। उन्होंने 10,000 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता, जबकि 5000 मीटर में कांस्य पदक अपने नाम किया।

तीन व्यक्तिगत पदक जीतकर गुलवीर ने भारतीय एथलेटिक्स में खास उपलब्धि हासिल की। उनके प्रदर्शन ने यूपी के कुल पदकों की संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुलवीर सिंह को दो रजत और एक कांस्य पदक के लिए राज्य सरकार की पुरस्कार योजना के तहत कुल 3.75 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

Asian Games 2026 UP Players : जय कुमार ने भी जीते दो पदक

नोएडा के जय कुमार ने 4×400 मीटर मिश्रित रिले में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा 4×400 मीटर रिले में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर यूपी के पदकों की संख्या में इजाफा किया। दो पदक जीतने वाले जय कुमार को पदक के आधार पर 2.25 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलने का प्रावधान है।

Asian Games 2026 UP Players : पारुल चौधरी ने दो कांस्य पदक जीते

मेरठ की स्टार एथलीट पारुल चौधरी ने भी दो पदक अपने नाम किए। उन्होंने 5000 मीटर और 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक जीता।

पिछले एशियन गेम्स में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुकीं पारुल ने इस बार भी दो पदक जीतकर अपनी निरंतरता कायम रखी।

Asian Games 2026 UP Players : प्राची चौधरी ने जीता स्वर्ण और कांस्य

सहारनपुर की प्राची चौधरी ने 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक भी हासिल किया। प्राची को एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक के लिए कुल 3.75 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

Asian Games 2026 UP Players : मेराज अहमद खान ने पहली बार जीता एशियन गेम्स पदक

खुर्जा के निशानेबाज मेराज अहमद खान का यह तीसरा एशियन गेम्स था। उन्होंने स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर एशियन गेम्स में अपना पहला पदक हासिल किया।

उनकी इस उपलब्धि ने उत्तर प्रदेश के निशानेबाजी प्रदर्शन को भी मजबूती दी।

Asian Games 2026 UP Players : यूपी के पांच खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश के पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इनमें:

दीप्ति शर्मा — आगरा, क्रिकेट

विप्रज निगम — बाराबंकी, क्रिकेट

अर्जुन देशवाल — मुजफ्फरनगर, कबड्डी

प्राची चौधरी — सहारनपुर, 4×400 मीटर रिले

राजकुमार पाल — गाजीपुर, हॉकी

राज्य सरकार की मौजूदा पुरस्कार योजना के अनुसार इन सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को 3-3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

Asian Games 2026 UP Players : किस पदक पर कितना मिलेगा इनाम?

उत्तर प्रदेश सरकार की पुरस्कार योजना के तहत एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पदक के अनुसार नकद राशि दी जाती है।

स्वर्ण पदक: 3 करोड़ रुपये
रजत पदक: 1.5 करोड़ रुपये
कांस्य पदक: 75 लाख रुपये

इसके अलावा एशियन गेम्स में भारतीय दल का हिस्सा बनकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।

एक से अधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रत्येक पदक के हिसाब से पुरस्कार राशि मिलने के कारण उनकी कुल पुरस्कार राशि और बढ़ जाती है।

Asian Games 2026 UP Players : पदक के हिसाब से यूपी के खिलाड़ियों का पुरस्कार

स्वर्ण पदक — 3 करोड़ रुपये प्रत्येक

दीप्ति शर्मा — आगरा — क्रिकेट

विप्रज निगम — बाराबंकी — क्रिकेट

अर्जुन देशवाल — मुजफ्फरनगर — कबड्डी

प्राची चौधरी — सहारनपुर — 4×400 मीटर रिले

राजकुमार पाल — गाजीपुर — हॉकी

रजत पदक — 1.5 करोड़ रुपये प्रत्येक

गुलवीर सिंह — अलीगढ़ — 10,000 मीटर

गुलवीर सिंह — अलीगढ़ — 1500 मीटर

जय कुमार — नोएडा — 4×400 मीटर मिश्रित रिले

कांस्य पदक — 75 लाख रुपये प्रत्येक

सलमान खान — अमेठी — डबल स्कल नौकायन

मेराज अहमद खान — खुर्जा — स्कीट टीम

प्राची चौधरी — सहारनपुर — 400 मीटर

पारुल चौधरी — मेरठ — 5000 मीटर

पारुल चौधरी — मेरठ — 3000 मीटर स्टीपलचेज

रोहित यादव — जौनपुर — जैवलिन थ्रो

जय कुमार — नोएडा — 4×400 मीटर रिले

गुलवीर सिंह — अलीगढ़ — 5000 मीटर

Asian Games 2026 UP Players : खिलाड़ियों को मेडल के साथ नकद पुरस्कार भी मिलेगा

एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की ओर से नकद पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं भारतीय दल में शामिल होकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इस बार भारतीय दल में उत्तर प्रदेश के 24 खिलाड़ियों का शामिल होना और इनमें से 12 खिलाड़ियों का पदक जीतना प्रदेश के खेल प्रदर्शन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, निशानेबाजी और नौकायन जैसे विभिन्न खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर 5 स्वर्ण, 3 रजत और 8 कांस्य पदकों के साथ यूपी के खाते में 16 पदक आए हैं। अब इन पदक विजेताओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *