Special Intensive Revision Voter List : त्रुटिहीन और सत्यापित मतदाता सूची ही लोकतंत्र की मजबूती का आधार: धर्मपाल सिंह

Special Intensive Revision Voter List : वाराणसी में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने तीन विधानसभाओं की बैठक लेकर मतदाता सूची को त्रुटिहीन और प्रमाणिक बनाने का आह्वान किया।

Special Intensive Revision Voter List : निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को वाराणसी महानगर की तीन विधानसभाओं—शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी एवं कैंट—में चल रहे एसआईआर कार्यों की समीक्षा बैठक की। पिछले 15 दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश संगठन महामंत्री द्वारा वाराणसी का दौरा इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार और संगठन दोनों मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Special Intensive Revision Voter List : लोकतंत्र की नींव है शुद्ध मतदाता सूची

बैठक को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि त्रुटिहीन, प्रामाणिक एवं सत्यापित मतदाता सूची ही लोकतंत्र का आधार है। भाजपा लोकतंत्र की मजबूती के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए यहां का मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूरे देश के लिए एक उदाहरण बनना चाहिए।

Special Intensive Revision Voter List : घर-घर संपर्क अभियान पर जोर

धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराना और फर्जी मतदाताओं को सूची से बाहर करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए टोलियां बनाकर घर-घर संपर्क किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि 20 दिसंबर तक प्रत्येक बूथ की सूची तैयार की जाए। ऐसे मतदाता चिन्हित हों जिन्होंने 2003 का डेटा अपडेट नहीं किया, जिन मतदाताओं ने फार्म लिया है लेकिन अभी तक जमा नहीं किया है सभी फार्म 25 दिसंबर तक बीएलओ को जमा कराए जाएं।

Special Intensive Revision Voter List : 18 वर्ष पूर्ण करने वालों पर विशेष ध्यान

उन्होंने बताया कि पहले चरण की समाप्ति के बाद निर्वाचन आयोग मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। इसके बाद बूथवार गहन अध्ययन किया जाए। ऐसे युवा जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, उनका फार्म-6 भरवाकर समय से जमा कराया जाए।

Special Intensive Revision Voter List : चुनावी सक्रियता जैसी एकजुटता जरूरी

धर्मपाल सिंह ने कहा कि जैसे चुनाव के समय सभी बूथों पर एक साथ मिलकर काम किया जाता है, उसी उत्साह, सक्रियता और सामूहिकता के साथ एसआईआर अभियान में भी जुटना होगा।

Special Intensive Revision Voter List : भाजपा कार्यकर्ता हमेशा अग्रणी: दिलीप पटेल

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता संगठन के हर अभियान में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। एसआईआर कार्य में भी भाजपा कार्यकर्ता अपनी दक्षता और प्रतिबद्धता से शुद्ध मतदाता सूची निर्माण में पूर्ण योगदान देंगे।

Special Intensive Revision Voter List : अन्य प्रमुख बिंदु

विषय प्रस्तावना एवं स्वागत प्रदीप अग्रहरि (महानगर अध्यक्ष), संचालन जगदीश त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन मधुकर चित्रांश ने किया।

Special Intensive Revision Voter List : उपस्थित प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी

इस अवसर पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एडवोकेट अशोक जाटव, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, ई. अशोक यादव, रचना अग्रवाल, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, नीरज जायसवाल, चंद्रशेखर उपाध्याय, अनुपम गुप्ता, कुशाग्र श्रीवास्तव, बबलू सेठ, राजीव सिंह सहित सभी मंडलों के महामंत्री एवं शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *