Priyanka Chopra Beach Birthday Bash : समंदर किनारे प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे सेलिब्रेशन, बिकिनी लुक और निक जोनस के साथ लिप किस ने मचाया तहलका

Priyanka Chopra Beach Birthday Bash : बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे को बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने समंदर किनारे अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ बिताए इस जश्न की खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रियंका ने इस बार किसी लग्जरी विला या ग्रैंड पार्टी की बजाय बीच को अपना बर्थडे डेस्टिनेशन बनाया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह परिवार के साथ रिलैक्स और क्वालिटी टाइम बिताने में मशगूल हैं। उन्होंने बिकिनी में अपने अलग-अलग लुक्स से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

ग्लैमरस बिकिनी लुक्स से बटोरी सुर्खियां

Priyanka Chopra ने इस मौके पर व्हाइट, येलो और ब्लैक प्रिंटेड बिकिनी आउटफिट्स में अपनी स्टाइल का जलवा दिखाया। येलो और ब्लैक प्रिंटेड बिकिनी में झूले पर पोज देती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। उनके स्टनिंग लुक्स और कॉन्फिडेंस ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

निक जोनस के साथ लिप किस ने खींचा ध्यान

एक खास फोटो में प्रियंका अपने पति निक जोनस को लिप पर किस करती नजर आ रही हैं। इस रोमांटिक पल को उन्होंने बिंदास तरीके से कैमरे में कैद किया और शेयर किया, जिससे साफ होता है कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर कितनी ओपन और खुश हैं। वहीं, निक बेटी मालती के साथ पापा ड्यूटी निभाते नजर आए।

प्रियंका का दिल छू लेने वाला नोट

इन तस्वीरों के साथ Priyanka Chopra ने एक इमोशनल नोट भी लिखा, “जिंदगी की जीत, आभारी हूँ। बर्थडे की ब्लेसिंग्स, मैसेजेस और कॉल्स के लिए आप सभी का शुक्रिया। मेरा दिल भर आया।” इस पोस्ट के बाद से फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फैंस बोले – ब्यूटी विद फैमिली गोल्स

प्रियंका की ये फैमिली वेकेशन तस्वीरें साबित करती हैं कि वो सिर्फ एक ग्लोबल स्टार ही नहीं, बल्कि एक परफेक्ट वाइफ और मदर भी हैं। उनका बिंदास अंदाज और पारिवारिक जुड़ाव फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

साफ है कि Priyanka Chopra का यह बीच बर्थडे सेलिब्रेशन सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि फैमिली बॉन्डिंग का भी खूबसूरत उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *