Mann Ki Baat 140th Episode : मन की बात का 140वां संस्करण- डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी का संबोधन

Mann Ki Baat 140th Episode : वाराणसी में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का 140वां संस्करण सुना। पीएम मोदी ने नशा मुक्ति, डिजिटल सुरक्षा और भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान पर विचार रखे।

Mann Ki Baat 140th Episode : ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक बदलाव की दिशा दिखाने वाला सशक्त माध्यम – डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

Mann Ki Baat 140th Episode : आयुष मंत्री ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का 140वां संस्करण, नशा मुक्ति, डिजिटल सुरक्षा और भारतीय संस्कृति के वैश्विक सम्मान पर हुई चर्चा

Mann Ki Baat 140th Episode : वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण रविवार को वाराणसी में उत्साहपूर्वक सुना गया। प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने अपने कैंप कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नशा मुक्त युवा अभियान, डिजिटल सुरक्षा, सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, आधुनिक तकनीक के उपयोग और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिलने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रखने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे की लत युवाओं के सपनों, संभावनाओं और उज्ज्वल भविष्य के सामने बड़ी चुनौती है। इस दौरान उन्होंने नशे की लत से बाहर निकलकर नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले एक युवा से संवाद भी किया। इसके माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, परिवार के सहयोग और सामाजिक सहभागिता से नशे जैसी गंभीर बुराई पर विजय प्राप्त की जा सकती है। प्रधानमंत्री ने नशा मुक्त युवा अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

Mann Ki Baat 140th Episode : डिजिटल सुरक्षा में संचार साथी प्लेटफॉर्म की अहम भूमिका

प्रधानमंत्री ने डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में संचार साथी प्लेटफॉर्म की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि इस पोर्टल पर अब तक 30 करोड़ से अधिक विजिट हो चुकी हैं, जबकि इसके ऐप को तीन करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक के संभावित साइबर फ्रॉड को रोकने में मदद मिली है। इसके अलावा 14 लाख से अधिक खोए हुए मोबाइल फोन भी वापस प्राप्त किए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने डिजिटल युग में साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और उपलब्ध डिजिटल सुरक्षा सुविधाओं का उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि संचार साथी जैसी पहल नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाने और डिजिटल व्यवस्था में विश्वास मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Mann Ki Baat 140th Episode : iGOT कर्मयोगी से सरकारी कर्मचारियों की बढ़ रही दक्षता

प्रधानमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों की क्षमता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए संचालित iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर 17 भारतीय भाषाओं में सात हजार से अधिक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इनके माध्यम से सरकारी कर्मचारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को बदलते समय और तकनीकी जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाना है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ाई जा सके।

Mann Ki Baat 140th Episode : बिहार और वडनगर के संग्रहालयों को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत और संग्रहालयों को मिल रही वैश्विक पहचान पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बिहार की राजधानी पटना स्थित बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों में नौवां स्थान और एशिया में पहला स्थान मिलने को देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इसके साथ ही गुजरात के वडनगर म्यूजियम को बर्लिन में प्रतिष्ठित ‘रेड डॉट बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड’ मिलने का भी उल्लेख किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भावपूर्ण ढंग से कहा कि वडनगर उनका जन्मस्थान है और काशी उनका संसदीय क्षेत्र। प्रधानमंत्री के इस उल्लेख को काशीवासियों ने भी गौरव से जुड़ा विषय माना।

Mann Ki Baat 140th Episode : ‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सहभागिता का सशक्त मंच : डॉ. दयालु

कार्यक्रम सुनने के बाद डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि देश की सामूहिक चेतना, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री अपने विचारों और प्रेरक उदाहरणों के जरिए समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से बचाने, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने, आधुनिक तकनीक अपनाने और अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। इन संदेशों को केवल सुनने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इन्हें अपने व्यवहार और सामाजिक गतिविधियों का हिस्सा बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Mann Ki Baat 140th Episode : डॉ. मिश्र ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं। विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें और परिवारों एवं समाज में नशा मुक्ति का सकारात्मक वातावरण तैयार करें। उन्होंने संचार साथी ऐप के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करने और डिजिटल सुरक्षा के अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

Mann Ki Baat 140th Episode : जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण, सुरक्षित डिजिटल वातावरण और भारतीय संस्कृति के गौरव को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Mann Ki Baat 140th Episode : ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पार्षद संजय विश्वंभरी, सुधीर त्रिपाठी, जितेंद्र कुशवाहा, गौरव राठी, सिंधु सोनकर, दिनेश कुमार सिंह ‘दीनू’, सोमनाथ मौर्य, दिवेश सिंह, डॉ. हरदत शुक्ला, दिलीप यादव, संजय मिश्रा, श्रुति द्विवेदी, संतोष सैनी, जय विश्वकर्मा, अनुराग शर्मा, संतोष पटेल, राजेश वर्मा, सौरभ राय और देवेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *