INTACH Varanasi Constitution Day 2026 : संविधान दिवस 2026 पर इंटैक वाराणसी और क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई ने गुरुधाम मंदिर परिसर में चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता और छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की। जयपुरिया स्कूल के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया और ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण किया।
INTACH Varanasi Constitution Day 2026 : संविधान दिवस पर इंटैक वाराणसी ने आयोजित की चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता, 100 विद्यार्थियों ने लिया भाग
INTACH Varanasi Constitution Day 2026 : गुरुधाम मंदिर परिसर में छायाचित्र प्रदर्शनी के साथ विद्यार्थियों ने देखीं ऐतिहासिक धरोहरें, विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
INTACH Varanasi Constitution Day 2026 : वाराणसी। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को इंटैक (INTACH) वाराणसी चैप्टर की ओर से क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, वाराणसी (उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्त्व विभाग, लखनऊ) के सहयोग से गुरुधाम मंदिर परिसर में विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छायाचित्र प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, बाबतपुर, वाराणसी के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
INTACH Varanasi Constitution Day 2026 : कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। प्रतियोगिता में कक्षा नौ के अनय बरनवाल ने प्रथम, अभिज्ञान कुमार वर्मा ने द्वितीय तथा दक्षिता चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
INTACH Varanasi Constitution Day 2026 : इसी क्रम में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों और लेखन क्षमता का परिचय दिया। इसमें कक्षा नौ के युवराज प्रताप ने प्रथम, आशु चौधरी ने द्वितीय तथा ईशान मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को श्री राजीव रंजन ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को ज्ञान, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
INTACH Varanasi Constitution Day 2026 : छायाचित्र प्रदर्शनी में देखीं ऐतिहासिक धरोहरें
कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्त्व विभाग द्वारा संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रदेश की समृद्ध पुरातात्त्विक विरासत, ऐतिहासिक स्मारकों और उनके संरक्षण के महत्व की जानकारी मिली। इसके बाद विद्यार्थियों ने गुरुधाम मंदिर परिसर स्थित संरक्षित स्मारक गुरुधाम मंदिर तथा कर्दमेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें इन ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की स्थापत्य विशेषताओं और विरासत संबंधी महत्व को करीब से जानने का अवसर मिला। इस शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ प्रत्यक्ष रूप से ऐतिहासिक धरोहरों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
INTACH Varanasi Constitution Day 2026 : संविधान की शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संविधान की शपथ लेने के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम की अगली कड़ी में थाईलैंड से आए पर्यटकों के एक समूह ने भी गुरुधाम मंदिर का भ्रमण किया। इससे इस ऐतिहासिक स्थल के प्रति देश-विदेश के पर्यटकों की रुचि भी देखने को मिली।
INTACH Varanasi Constitution Day 2026 :इस अवसर पर विद्यालय की ओर से अध्यापक राजेंद्र चतुर्वेदी, विकास तिवारी, स्तुति सिंह एवं कृष्णा मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, वाराणसी की ओर से रूपेश झा, अभिषेक सिंह, सोहन मौर्य, वैभव सेठ, आरती सोनी, उमाशंकर पाल, मिथुन पासवान एवं रवि प्रकाश पटेल की सहभागिता रही।