Sanskrit Sambhashan Shivir : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सात दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का समापन हुआ। विद्यार्थियों ने संस्कृत में सहज एवं व्यावहारिक संवाद करना सीखा।
Sanskrit Sambhashan Shivir : काशी विद्यापीठ में सात दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का समापन, विद्यार्थियों ने सीखा संस्कृत में सहज संवाद करना
Sanskrit Sambhashan Shivir : संस्कृत भाषा के व्यावहारिक प्रयोग से बढ़ेगी भाषायी दक्षता और सांस्कृतिक चेतना : प्रो. रामाश्रय सिंह
Sanskrit Sambhashan Shivir : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संस्कृत विभाग की ओर से आयोजित सात दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा में सहज, सरल एवं व्यावहारिक संवाद करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि विकसित करने के साथ ही उन्हें दैनिक जीवन में संस्कृत भाषा के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करना था।
Sanskrit Sambhashan Shivir : समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए हिन्दी विभाग के प्रो. रामाश्रय सिंह ने संस्कृत भाषा के महत्त्व और उसकी समृद्ध ज्ञान परम्परा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति, सभ्यता और बौद्धिक परम्परा की महत्त्वपूर्ण संवाहिका है। इस भाषा में भारत की प्राचीन ज्ञान-विज्ञान, दर्शन, साहित्य और जीवन मूल्यों की समृद्ध विरासत समाहित है। उन्होंने कहा कि संस्कृत का महत्त्व केवल इसके साहित्यिक और शास्त्रीय अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके व्यावहारिक प्रयोग को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। विद्यार्थियों को संस्कृत पढ़ने के साथ-साथ बोलने और दैनिक जीवन में इसका सहज प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना समय की आवश्यकता है।
Sanskrit Sambhashan Shivir : प्रो. सिंह ने कहा कि इस प्रकार के सम्भाषण शिविर विद्यार्थियों की भाषायी दक्षता विकसित करने के साथ उनमें भारतीय संस्कृति और परम्पराओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। सात दिनों तक चले इस शिविर में विद्यार्थियों को संस्कृत में बातचीत करने के व्यावहारिक तौर-तरीकों से परिचित कराया गया।
Sanskrit Sambhashan Shivir : कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार ने स्वागत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्कृत विभाग की अध्यक्ष प्रो. अनीता ने किया। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Sanskrit Sambhashan Shivir : इस अवसर पर डॉ. उपेन्द्र देव पाण्डेय, डॉ. शमा मिश्रा, डॉ. विभा सिंह, डॉ. कुमुद कुमार पाण्डेय, शिवम मिश्रा सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।