Drug Free Youth Campaign MGKVP : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026 के तहत नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों को दर्शाकर युवाओं को जागरूक किया।
Drug Free Youth Campaign MGKVP : काशी विद्यापीठ में नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक, युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
Drug Free Youth Campaign MGKVP : मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले मानसिक विकार, तनाव, डिप्रेशन और पारिवारिक बिखराव को नाटक के जरिए किया प्रदर्शित, स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया संदेश
Drug Free Youth Campaign MGKVP : वाराणसी। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
Drug Free Youth Campaign MGKVP : विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित नुक्कड़ नाटक में छात्र-छात्राओं ने अपने प्रभावशाली अभिनय के जरिए मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशे की लत केवल व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि उसके मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक जीवन और पारिवारिक संबंधों पर भी गहरा नकारात्मक प्रभाव डालती है। प्रस्तुति में नशे के कारण उत्पन्न होने वाली मानसिक विकृतियों, डिप्रेशन, तनाव और पारिवारिक बिखराव जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से दर्शाया गया। कलाकारों ने यह संदेश दिया कि नशे की शुरुआत भले ही शौक या साथियों के दबाव में हो, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के जीवन, भविष्य और परिवार को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या बन सकती है। नाटक के माध्यम से युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।
Drug Free Youth Campaign MGKVP : मनोविज्ञान विभाग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में शानदार अभिनय कर उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया। इसमें सिमरन मिश्रा, रोहित यादव, तृषा बरनवाल, आशीष कुमार गौतम, कंचन कनौजिया, महिमा यादव, जाह्नवी मिश्रा, वैष्णवी पांडेय, अंकिता यादव, हिमांशु सिंह, गौरी, पूजा, शैलजा गोस्वामी, श्रेया मिश्रा, खुशबू पटेल, प्रीति पटेल और सुएना ने अपनी भूमिका निभाई। विद्यार्थियों के सशक्त अभिनय और संदेशपरक प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
Drug Free Youth Campaign MGKVP : कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति शपथ भी दिलाई गई। इसके माध्यम से युवाओं ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना नशामुक्त समाज और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना संभव नहीं है।
Drug Free Youth Campaign MGKVP : कार्यक्रम मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार पंथ, आयोजन संयोजक डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ. कंचन शुक्ला एवं डॉ. अभिषेक मिश्रा के साथ प्रो. रश्मि सिंह, डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, डॉ. दीपमाला सिंह बघेल और डॉ. पूनम सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
Drug Free Youth Campaign MGKVP : कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा। नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण के जरिए यह संदेश दिया गया कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज, सशक्त शहर और विकसित भारत की मजबूत नींव बन सकते हैं।