Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : योगी का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- सपा को माफिया की चिंता, शिक्षकों की नहीं; वाराणसी में भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : वाराणसी में शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर शिक्षकों और युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। जानें स्टार्टअप, भर्ती, पेंशन और भाजपा प्रत्याशियों को लेकर क्या कहा।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला: माफिया की कब्र पर आंसू बहाने की फिक्र, शिक्षकों के हितों की नहीं

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : वाराणसी में शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री बोले- विधान परिषद में शिक्षकों की समस्याएं उठाने वाला हो प्रतिनिधि, यूपी में 24 हजार से अधिक स्टार्टअप

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : वाराणसी, 14 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसे शिक्षकों और युवाओं के हितों की चिंता नहीं, बल्कि माफिया के प्रति सहानुभूति दिखाने की फिक्र है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का शिक्षा से कोई सरोकार नहीं है, उनसे शिक्षकों के हितों की रक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती। सपा सरकार के कार्यकाल में भर्ती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय भर्ती आयोगों और बोर्डों पर कथित तौर पर सैफई सिंडिकेट का कब्जा था, जबकि भाजपा सरकार ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉ. सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। सम्मेलन में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों का भविष्य नहीं बनाता, बल्कि समाज, राष्ट्र और युग के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षक और स्नातक समाज के सजग प्रहरी हैं। शिक्षक युवाओं को दिशा देते हैं और युवा राष्ट्र का भविष्य तय करते हैं। ऐसे में विधान परिषद में शिक्षकों और स्नातकों का प्रतिनिधित्व करने वाला व्यक्ति उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने वाला होना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों और स्नातकों की कोई समस्या शेष रह गई है तो सरकार उसके समाधान के लिए भी प्रयास करेगी।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : राज्यसभा चुनाव में कहां चला गया सपा का पीडीए?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए समाजवादी पार्टी की पीडीए राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की दस सीटों में आठ भाजपा और दो सपा के खाते में गईं। भाजपा ने विभिन्न समाजों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया, जबकि पीडीए की बात करने वाली सपा ने एक सीट अपने चाचा रामगोपाल यादव को और दूसरी मुंबई के एक धन्नासेठ को दे दी। उन्होंने सवाल किया कि सपा को काशी, गाजीपुर या बलिया का कोई यादव, दलित अथवा मुस्लिम प्रत्याशी क्यों नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने पीडीए को लेकर सपा पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने विपक्षी दल पर समाज को बांटने और राजनीतिक लाभ के लिए अलग-अलग वर्गों के बीच भेदभाव पैदा करने का भी आरोप लगाया।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : सपा पर भरोसा करना मगरमच्छ से नदी पार कराने जैसा

मुख्यमंत्री ने सपा पर चुनावी वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए कहा कि उस पर भरोसा करना मगरमच्छ से नदी पार कराने की उम्मीद करने जैसा है। उन्होंने कहा कि नदी के बीच में मगरमच्छ क्या करेगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सपा नेताओं के राजनीतिक रुख पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता बार-बार रंग बदलते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा को प्रदेश के विकास और आम लोगों की समस्याओं से अधिक अपने परिवार की चिंता रही है। उन्होंने लोगों से ऐसी राजनीति के प्रति सतर्क रहने की अपील की, जो समाज में विभाजन और भेदभाव को बढ़ावा देती है।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : सैफई सिंडिकेट पर भर्ती व्यवस्था को लेकर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान भर्ती आयोगों और बोर्डों पर सैफई सिंडिकेट का प्रभाव था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने के समय बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के लगभग 1.60 लाख पद खाली थे। भाजपा सरकार ने नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई और सेवानिवृत्ति के कारण खाली होने वाले पदों पर भी भर्ती जारी रखी।.उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। अगले छह महीने में एक लाख और नियुक्तियां देने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें 32 हजार युवाओं से संबंधित परिणाम जारी हुआ।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी प्रतिभा और योग्यता के आधार पर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिले।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : विधान परिषद में शिक्षकों की समस्याएं उठाने वाला हो प्रतिनिधि

मुख्यमंत्री ने शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से ऐसे प्रत्याशियों को चुनने की अपील की, जो उनकी समस्याओं को सरकार और सदन के सामने प्रभावी ढंग से रख सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : योगी आदित्यनाथ ने उच्चतम न्यायालय के शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) संबंधी निर्णय का उल्लेख करते हुए पुराने शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी की व्यवस्था का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बेसिक से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक के शिक्षकों के लिए पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसमें स्ववित्तपोषित संस्थानों के शिक्षकों को भी शामिल किए जाने की बात कही।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : मुख्यमंत्री ने वित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों के लिए 40 लाख रुपये से लेकर डेढ़ करोड़ रुपये तक के बीमा कवर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सेवा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : नई पेंशन योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था का दावा

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और कर्मचारियों की पेंशन का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2005 से 2017 के बीच नई पेंशन योजना के तहत राशि जमा करने और खाते खोलने में लापरवाही हुई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद 14 लाख कार्मिकों के खाते खुलवाने के लिए दस हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई।

उन्होंने यह भी कहा कि नई पेंशन योजना में सरकार के अंशदान को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे कर्मचारियों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : 120 से बढ़कर 24 हजार के पार पहुंचे स्टार्टअप

युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में लगभग 120 स्टार्टअप थे, जबकि अब इनकी संख्या 24 हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा अब केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाला भी बन रहा है।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : मुख्यमंत्री के अनुसार, निजी क्षेत्र में 65 लाख युवाओं को नौकरी मिली है और तीन करोड़ से अधिक लोग रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रदेश में 62 लाख युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य इस सुविधा को दो करोड़ युवाओं तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना भी जरूरी है। स्टार्टअप और स्वरोजगार की बढ़ती संभावनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक हो सकती हैं।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : यूपी की पहचान अब दंगा-कर्फ्यू नहीं, धार्मिक पर्यटन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और धार्मिक पर्यटन का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले त्योहारों के आसपास दंगों और उपद्रव की घटनाएं प्रदेश की पहचान बन गई थीं। खराब कानून-व्यवस्था के कारण निवेशक भी उत्तर प्रदेश में निवेश करने से हिचकते थे। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की पहचान काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम जन्मभूमि, प्रयागराज के महाकुंभ और मथुरा-वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों से हो रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि काशी विश्वनाथ धाम में प्रतिदिन औसतन एक लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार, धार्मिक पर्यटन के विस्तार से प्रदेश की छवि में बदलाव आया है और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाने के साथ रोजगार, निवेश और पर्यटन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : सुरेश खन्ना बोले- शिक्षित मतदाताओं का रुख देगा महत्वपूर्ण संकेत

महासम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षक और स्नातक मतदाताओं का रुख राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण संकेत देगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हुए बदलावों का उल्लेख किया। सुरेश खन्ना ने अयोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव की चुनौती का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के जवाब के बाद सपा प्रमुख की ओर से कोई उत्तर नहीं आया। उन्होंने शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन करने की अपील की।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : डॉ. प्रमोद मिश्रा बोले- 1987 से शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ रहा हूं

शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि वह वर्ष 1987 से सेवा में हैं और तभी से लगातार शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने शिक्षकों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनसे उनके जीवन स्तर में बदलाव आया है।

डॉ. मिश्रा ने शिक्षकों के लिए चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने को सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने शिक्षकों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं को लगातार उठाना और उनके हितों के लिए काम करना है।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : केदारनाथ सिंह ने गिनाईं शिक्षकों और स्नातकों के लिए किए गए प्रयास

स्नातक एमएलसी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्र के मतदाताओं के समर्थन से वह तीन बार बड़े मतों से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधान परिषद पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षकों और स्नातकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष किया है। केदारनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षकों और स्नातकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का उल्लेख करते हुए मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि दोबारा समर्थन मिलने पर वह उनके हितों के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : स्वागत भाषण अशोक चौरसिया ने दिया, अमित राय ने किया संचालन

महासम्मेलन में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने स्वागत भाषण दिया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अमित राय ने किया। मंच पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, मंत्री रवींद्र जायसवाल, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरि, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला एवं महानगर प्रभारी अरुण पाठक, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, टी. राम और सुनील पटेल मौजूद रहे। इसके अलावा एमएलसी धर्मेंद्र राय, शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मंचासीन रहे।

Yogi Adityanath Varanasi Teacher Graduate MLC Election : सम्मेलन में डॉ. वीणा पांडेय, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, राकेश शर्मा, जगदीश त्रिपाठी, सुरेंद्र नारायण सिंह ओढ़े, मधुकर चित्रांश, क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, पूजा दीक्षित, अशोक जाटव, संजय सोनकर, पवन सिंह, विजय गुप्ता, संदीप सिंह मिंटू, सत्येंद्र सिंह, आत्मा विशेश्वर, अरविंद पांडेय, सुनीता राजेश सिंह, प्रज्ञा पांडेय और नेहा कक्कड़ समेत अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *