Sarkar Aapke Dwar : वाराणसी के मध्यमेश्वर में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने लाभार्थियों से संवाद किया और सरकारी योजनाओं से हुए बदलाव की कहानियां सुनीं।
Sarkar Aapke Dwar : मध्यमेश्वर में गूंजी ‘कहानी बदलाव की’, लाभार्थियों ने मंत्री दयालु को सुनाई योजनाओं से बदली जिंदगी की दास्तान
Sarkar Aapke Dwar : वाराणसी, 30 सितंबर। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मध्यमेश्वर मंडल के गणेशगंज-बाड़ा शक्ति केंद्र में बुधवार को ‘कहानी बदलाव की- विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने मैदागिन, मध्यमेश्वर, दारानगर, विशेश्वरगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया।
Sarkar Aapke Dwar : कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. दयालु ने ऐसे लोगों से मुलाकात की, जिनके जीवन में सरकारी योजनाओं के माध्यम से बदलाव आया है। लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला।
Sarkar Aapke Dwar : किसी को मिला पक्का घर, किसी का हुआ मुफ्त इलाज
जनसंपर्क के दौरान एक लाभार्थी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का घर मिलने से परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया। वहीं, एक महिला लाभार्थी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त उपचार मिलने का अनुभव मंत्री के साथ साझा किया। एक बुजुर्ग लाभार्थी ने वृद्धावस्था पेंशन समय से मिलने पर सरकार के प्रति आभार जताया। लाभार्थियों की समस्याएं और उनके अनुभव सुनने के बाद मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि यही बदलाव की वास्तविक कहानी है। उन्होंने कहा कि जब सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है और उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है, तो यही सरकार की योजनाओं की सफलता है।
Sarkar Aapke Dwar : पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी दी
मंत्री ने जनसंपर्क के दौरान ऐसे लोगों से भी संवाद किया, जो अभी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही संबंधित स्तर पर उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. दयालु ने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और जनता के बीच दूरी को कम करना है, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
Sarkar Aapke Dwar : अभियान आगे भी जारी रहेगा
जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क और लाभार्थियों से संवाद का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना है। कार्यक्रम में नीरज जायसवाल, दिनेश कुमार सिंह (दीनू), कुंवरकांत सिंह, सुधीर त्रिपाठी, संतोष सैनी, गौरव राठी, करण सिंह, तारकेश्वर गुप्ता, विशाल सेठ, सौरभ कक्कड़, संतोष पटेल, रुद्रप्रताप पांडेय, सुशील सेठ, सर्वेश वर्मा, आकाश सेठ और राजेश वर्मा सहित मध्यमेश्वर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र एवं बूथ पदाधिकारी, पार्षदगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।