Shivam Kumar National Green Pride Award 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग के छात्र शिवम कुमार को पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।
Shivam Kumar National Green Pride Award 2026 : काशी विद्यापीठ के छात्र शिवम कुमार को ‘राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार 2026’, पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए मिला सम्मान
Shivam Kumar National Green Pride Award 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग के छात्र शिवम कुमार को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर, नवाचारी एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें श्री कल्पतरु संस्थान की ओर से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आयोजित पर्यावरण महाकुंभ में प्रदान किया गया।
Shivam Kumar National Green Pride Award 2026 : जयपुर स्थित कनोरिया पीजी महिला महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शिवम कुमार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी सक्रियता और सामाजिक सरोकारों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री सम्मानित विभूतियां शामिल हुईं।
Shivam Kumar National Green Pride Award 2026 : पर्यावरण संरक्षण को बनाया सामाजिक अभियान
शिवम कुमार ने पर्यावरण संरक्षण को केवल व्यक्तिगत प्रयास तक सीमित न रखते हुए इसे सामाजिक सहभागिता से जोड़ने पर जोर दिया है। पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता जैसे विषयों पर उनके प्रयासों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्रदान किया गया।
Shivam Kumar National Green Pride Award 2026 : सम्मान प्राप्त करने के बाद शिवम कुमार ने कहा कि ‘राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार 2026’ उनके लिए गर्व के साथ-साथ आगे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन सभी साथियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों का सम्मान है, जिन्होंने उनके पर्यावरणीय एवं सामाजिक अभियानों में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़ों को बचाना, जल एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पृथ्वी का निर्माण करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
Shivam Kumar National Green Pride Award 2026 : 28 राज्यों के पर्यावरण कार्यकर्ता हुए शामिल
पर्यावरण महाकुंभ में देश के 28 राज्यों से आए 100 से अधिक पर्यावरण कार्यकर्ताओं एवं पद्मश्री विभूतियों को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करना और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
Shivam Kumar National Green Pride Award 2026 : कार्यक्रम में जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक विक्रांत खंडेलवाल, पद्मश्री जगदीश पारीक, पद्मश्री सुंदरराम तथा ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ विष्णु लांबा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
Shivam Kumar National Green Pride Award 2026 : काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग के छात्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से विश्वविद्यालय परिवार में भी प्रसन्नता का माहौल है। शिवम कुमार की उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि युवा विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों में सक्रिय भूमिका निभाकर व्यापक स्तर पर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।