Kashi Vidyapith 5100 Diya : काशी विद्यापीठ में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। गांधी प्रतिमा स्थल और भारत माता मंदिर में 5100 दीपक जलाए गए।
Kashi Vidyapith 5100 Diya : काशी विद्यापीठ में जले 5100 दीपक, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में लिया विकसित भारत 2047 का संकल्प
Kashi Vidyapith 5100 Diya : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान गांधी प्रतिमा स्थल और भारत माता मंदिर परिसर में कुल 5100 दीपक प्रज्ज्वलित किए गए।
Kashi Vidyapith 5100 Diya : कार्यक्रम के तहत काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिवार ने पंत प्रशासनिक भवन के सामने स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किए। इसके बाद भारत माता मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कुलपति प्रो. त्यागी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।
Kashi Vidyapith 5100 Diya : 5100 दीपकों से दिया एकता और संकल्प का संदेश
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान गांधी प्रतिमा स्थल एवं भारत माता मंदिर परिसर में 5100 दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाओं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना के साथ जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लेना रहा। विश्वविद्यालय परिवार ने देश के विकास, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Kashi Vidyapith 5100 Diya : विश्वविद्यालय परिवार ने की सहभागिता
कार्यक्रम में काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक डॉ. अम्बरीश राय, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, एनएसएस समन्वयक एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, मुख्य गृहपति एवं सह-नोडल अधिकारी डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा सहित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक, शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Kashi Vidyapith 5100 Diya : इसके अलावा विश्वविद्यालय के कर्मचारीगण, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, एनसीसी कैडेट, रोवर्स-रेंजर्स तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। दीप प्रज्ज्वलन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और सामूहिक सहभागिता का माहौल रहा।
Kashi Vidyapith 5100 Diya : विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, ‘आशीर्वाद का दीया’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने का संदेश दिया गया।