MGKVP Counselling 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 15 सितंबर को 14 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की पूल काउन्सिलिंग और एलएलएम, एलएलबी, बीए एलएलबी व एमसीए की काउन्सिलिंग होगी। 16 सितंबर को स्नातक पाठ्यक्रमों की पूल काउन्सिलिंग तथा 21 और 24 सितंबर को हिन्दी विभाग में पी-एच.डी. कोर्स वर्क परीक्षा होगी।
MGKVP Counselling 2026 : काशी विद्यापीठ में प्रवेश और शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 15 सितंबर को 14 पीजी पाठ्यक्रमों की पूल काउन्सिलिंग
MGKVP Counselling 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 में प्रवेश की प्रक्रिया के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग का कार्यक्रम जारी किया गया है। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेशानुसार 15 सितंबर को 14 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की पूल काउन्सिलिंग आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही एल-एल.एम., एल-एल.बी., बी.ए. एल-एल.बी. और एम.सी.ए. की काउन्सिलिंग भी इसी दिन होगी।
MGKVP Counselling 2026 : विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि 15 सितंबर को एम.ए. पत्रकारिता एवं जनसंचार, एम.एस-सी. केमिस्ट्री, एम.एस-सी. बॉटनी, एम.एस-सी. जूलॉजी, पी.जी.डी.सी.ए., एम.एड., एम.म्यूज., एम.ए. अंग्रेजी, एम.एस.डब्ल्यू., एम.ए. समाजशास्त्र, एम.ए. इतिहास, एम.ए. मनोविज्ञान, एम.कॉम. तथा एम.ए. राजनीति विज्ञान की पूल काउन्सिलिंग होगी।
MGKVP Counselling 2026 : इनमें एम.ए. पत्रकारिता एवं जनसंचार, एम.एस-सी. केमिस्ट्री, एम.एस-सी. बॉटनी और एम.एस-सी. जूलॉजी की काउन्सिलिंग सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए, जबकि अन्य पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग पेड सीटों के लिए आयोजित की जाएगी। एल-एल.एम., एल-एल.बी., बी.ए. एल-एल.बी. और एम.सी.ए. की काउन्सिलिंग भी 15 सितंबर को शिक्षा संकाय में होगी।
MGKVP Counselling 2026 : 16 सितंबर को स्नातक पाठ्यक्रमों की पूल काउन्सिलिंग
विश्वविद्यालय के अनुसार बी.ए., बी.एफ.ए. और बी.कॉम. की सभी पेड सीटों तथा बी.एस-सी. बायो ग्रुप की सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए पूल काउन्सिलिंग 16 सितंबर को शिक्षा संकाय भवन में आयोजित की जाएगी।
MGKVP Counselling 2026 : काउन्सिलिंग के बाद फीस जमा करना अनिवार्य
कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि काउन्सिलिंग के बाद अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग स्थल पर ही ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। निर्धारित समय में फीस जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त मान लिया जाएगा और उसे दोबारा फीस जमा करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि काउन्सिलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।
MGKVP Counselling 2026 : हिन्दी विभाग में पी-एच.डी. कोर्स वर्क परीक्षा 21 और 24 सितंबर को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिन्दी विभाग में सत्र 2023-24 के शोधार्थियों के शोध कोर्स वर्क की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने बताया कि पी-एच.डी. कोर्स वर्क की परीक्षा 21 और 24 सितंबर को होगी। परीक्षा दोनों तिथियों पर अपराह्न 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। संबंधित शोधार्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
MGKVP Counselling 2026 : इस प्रकार काशी विद्यापीठ में एक ओर जहां नए सत्र में प्रवेश के लिए काउन्सिलिंग प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर पी-एच.डी. शोधार्थियों के कोर्स वर्क की परीक्षा की तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं।