Varanasi Teacher Graduate MLC Election : वाराणसी शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव- भाजपा ने बनाई जीत की रणनीति, मतदाता सूची पर जोर

Varanasi Teacher Graduate MLC Election : वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा काशी क्षेत्र की बैठक हुई। शंकर गिरी और अशोक चौरसिया ने पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और चुनावी तैयारियां तेज करने पर जोर दिया।

Varanasi Teacher Graduate MLC Election : वाराणसी खंड शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव में जीत की रणनीति पर भाजपा की मंथन बैठक, मतदाता सूची अपडेट करने पर जोर

Varanasi Teacher Graduate MLC Election : वाराणसी, 11 सितंबर। वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में आगामी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी की शत-प्रतिशत जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और मौजूदा सूची को अपडेट करने पर विशेष जोर दिया गया।

Varanasi Teacher Graduate MLC Election : बैठक में प्रशासनिक स्तर पर वाराणसी खंड से जुड़े आठ जिलों तथा संगठनात्मक स्तर पर 10 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक और सह संयोजक शामिल हुए। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया।

Varanasi Teacher Graduate MLC Election : हर चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण – शंकर गिरी

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रत्येक चुनाव महत्वपूर्ण होता है। चाहे वह लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या पंचायत स्तर का चुनाव, पार्टी हर चुनाव को पूरी गंभीरता के साथ लड़ती है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेश में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी के चुनाव होने हैं। इन चुनावों में पार्टी की शत-प्रतिशत जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुटना होगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराना है। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर उन्होंने पदाधिकारियों से अपने तथा विचार परिवार से जुड़े विद्यालयों में संपर्क करने और पात्र शिक्षकों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान किया।

Varanasi Teacher Graduate MLC Election : इसी तरह स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए उन्होंने सबसे पहले परिवार के स्नातक सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की बात कही। इसके अलावा पार्टी के स्नातक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं तथा समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संपर्क कर उनके नाम भी मतदाता सूची में जुड़वाने पर जोर दिया।

Varanasi Teacher Graduate MLC Election : 2027 से पहले MLC चुनाव में जीत जरूरी : अशोक चौरसिया

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी वरिष्ठ और अनुभवी हैं तथा उन्हें चुनाव की तैयारियों को गंभीरता से आगे बढ़ाना होगा।

Varanasi Teacher Graduate MLC Election : अशोक चौरसिया ने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए यहां पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। वाराणसी की प्रत्येक राजनीतिक गतिविधि और खबर पर देश-दुनिया की नजर रहती है। ऐसे में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी की मजबूत स्थिति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पदाधिकारियों से पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, सूची की जांच करने और उसे अपडेट कराने के लिए व्यापक अभियान चलाने का आह्वान किया।

Varanasi Teacher Graduate MLC Election : वाराणसी शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव: भाजपा ने बनाई जीत की रणनीति, मतदाता सूची पर जोरपूरी निष्ठा से दायित्व निभाने का आह्वान

Varanasi Teacher Graduate MLC Election : पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी होने के नाते संगठन को मजबूत करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी को शत-प्रतिशत सफलता दिलाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर जिला स्तर पर संपर्क अभियान को गति देने और पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

Varanasi Teacher Graduate MLC Election : वाराणसी शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव: भाजपा ने बनाई जीत की रणनीति, मतदाता सूची पर जोर ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक का संचालन क्षेत्र महामंत्री अनुप जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्र महामंत्री अजीत रावत ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, अवधेश गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, अमित राय, जगदीश त्रिपाठी, प्रवीण सिंह गौतम, अनिल गुप्ता, सोनू पंडित, सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, धीरेन्द्र शर्मा सहित संगठनात्मक स्तर पर 10 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को बूथ और जिला स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ-साथ मतदाता सूची को मजबूत करना चुनावी रणनीति का प्रमुख हिस्सा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *