My Bharat Portal : काशी विद्यापीठ में माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण और विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के लिए मेगा इवेंट आयोजित हुआ। 300 से अधिक NSS स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
My Bharat Portal : माई भारत पोर्टल युवाओं के भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण मंच : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी
My Bharat Portal : काशी विद्यापीठ में माई भारत पोर्टल और विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के मेगा पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन, 300 से अधिक NSS स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा
My Bharat Portal : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में युवाओं को माई भारत पोर्टल से जोड़ने और विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से समाज विज्ञान संकाय स्थित थियेटर कक्ष में आयोजित इस मेगा इवेंट में 300 से अधिक राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
My Bharat Portal : कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि माई भारत पोर्टल वर्तमान समय में युवाओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। यह पोर्टल युवाओं को विभिन्न सरकारी और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे माई भारत पोर्टल पर केवल पंजीकरण कराने तक सीमित न रहें, बल्कि पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें। कुलपति ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
My Bharat Portal : डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक उपयोग करें युवा
कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि वर्तमान दौर में डिजिटल माध्यम युवाओं के ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण साधन बन चुके हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का सकारात्मक, रचनात्मक और उद्देश्यपूर्ण उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि माई भारत पोर्टल के माध्यम से युवा देशभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों से जुड़ सकते हैं। इससे उन्हें अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को युवाओं में समसामयिक ज्ञान, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया। कुलपति ने विद्यार्थियों से इस पहल में अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने और प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
My Bharat Portal : विद्यार्थियों को समझाई गई पंजीकरण की प्रक्रिया
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पंजीकरण के बाद विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के तरीके के बारे में भी विस्तार से बताया गया। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को पोर्टल की उपयोगिता, ऑनलाइन पंजीकरण, उपलब्ध गतिविधियों और विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की प्रक्रिया समझाई गई। आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों से जोड़ना और उन्हें नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराना रहा।
My Bharat Portal : NSS विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ता है : प्रो. बंशीधर पाण्डेय
कार्यक्रम में शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. बंशीधर पाण्डेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि NSS के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का विकास होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल स्वयंसेवकों को सामाजिक गतिविधियों में शामिल करना नहीं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करना भी है।
My Bharat Portal : प्रो. पाण्डेय ने कहा कि माई भारत पोर्टल युवाओं को अपनी क्षमताओं को विकसित करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है। विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। 300 से अधिक NSS स्वयंसेवकों ने किया प्रतिभाग
My Bharat Portal : कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राहुल गुप्ता ने किया। आयोजन में 300 से अधिक राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया और विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग से जुड़ने की जानकारी दी गई।
My Bharat Portal : इस अवसर पर प्रो. बृजेश सिंह, समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. आरिफ, कुलानुशासक डॉ. अंबरीष राय, प्रो. राकेश तिवारी, प्रो. सौम्या, डॉ. जय प्रकाश यादव, डॉ. प्रभा शंकर मिश्र, डॉ. ध्यानेंद्र मिश्रा, डॉ. चित्रसेन, डॉ. दिनेश, डॉ. रमेश प्रजापति, डॉ. अश्वनी, डॉ. रश्मि, डॉ. अंबुज मिश्रा सहित अन्य शिक्षक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी उपस्थित रहे।