Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya : उत्तर प्रदेश में बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के कायाकल्प हेतु 101.49 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अतिरिक्त डॉरमेट्री, जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण, टॉयलेट ब्लॉक, गार्ड रूम, सेप्टिक टैंक और बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा।
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya : योगी सरकार का बेटियों को बड़ा तोहफा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 101.49 करोड़ जारी
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेटियों की शिक्षा को बेहतर बनाने और उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 101.49 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इस बजट से विद्यालयों में छात्राओं की आवासीय सुविधाओं से लेकर स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था तक को बेहतर बनाया जाएगा।
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya : छह प्रमुख निर्माण कार्यों पर खर्च होगी धनराशि
जारी बजट के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छह प्रमुख प्रकार के निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इनमें अतिरिक्त डॉरमेट्री, जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण, टॉयलेट ब्लॉक, गार्ड रूम, सेप्टिक टैंक और बाउंड्री वॉल का निर्माण शामिल है।
सरकार का उद्देश्य विद्यालय परिसरों को ऐसा सुरक्षित और सुविधायुक्त आवासीय केंद्र बनाना है, जहां छात्राओं को पढ़ाई के साथ रहने और दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ी बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें।
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya : छात्राओं के लिए बढ़ेगी आवासीय सुविधा
अतिरिक्त डॉरमेट्री के निर्माण से कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं के रहने की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। आवासीय विद्यालय होने के कारण यहां पर्याप्त और सुरक्षित रहने की व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है। नए डॉरमेट्री बनने से छात्राओं को अधिक व्यवस्थित आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं, जिन विद्यालयों के भवन जर्जर स्थिति में हैं, वहां पुनर्निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इससे छात्राओं और विद्यालय कर्मचारियों को अधिक सुरक्षित भवन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya : स्वच्छता व्यवस्था को भी मिलेगा बढ़ावा
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं की संख्या को देखते हुए पर्याप्त स्वच्छता सुविधाएं होना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए नए टॉयलेट ब्लॉक और सेप्टिक टैंक का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों से विद्यालय परिसरों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी। सरकार का जोर छात्राओं को ऐसा वातावरण उपलब्ध कराने पर है, जहां शिक्षा के साथ उनकी बुनियादी जरूरतों का भी उचित ध्यान रखा जा सके।
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya : बाउंड्री वॉल और गार्ड रूम से सुरक्षा होगी मजबूत
विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गार्ड रूम और बाउंड्री वॉल का भी निर्माण कराया जाएगा। बाउंड्री वॉल से विद्यालय परिसर को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी, जबकि गार्ड रूम बनने से सुरक्षा कर्मियों के लिए आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध होगी।
सरकार के अनुसार, आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में आधारभूत ढांचे के साथ सुरक्षा सुविधाओं का विस्तार भी महत्वपूर्ण है।
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya : निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनके लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya : महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी के निर्देश पर निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को दी गई है। स्वीकृत लागत के अनुरूप धनराशि जारी होने के बाद निर्माण कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।राज्य स्तर से स्वीकृत कार्यों को समय से शुरू कराने के लिए संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कार्यदायी संस्था के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को विद्यालयवार निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में इन्हें पूरा कराने पर जोर दिया गया है।
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya : बेटियों के लिए बेहतर होगा पढ़ाई का माहौल
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में किए जाने वाले इन निर्माण कार्यों से छात्राओं को एक साथ कई स्तरों पर लाभ मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त आवासीय क्षमता, सुरक्षित भवन, बेहतर शौचालय व्यवस्था, सेप्टिक टैंक और मजबूत सुरक्षा इंतजाम विद्यालयों के वातावरण को बेहतर बनाएंगे।
सरकार का मानना है कि बेहतर आधारभूत सुविधाएं छात्राओं की पढ़ाई और आवासीय अनुभव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। 101.49 करोड़ रुपये के इस प्रावधान को प्रदेश में बालिका शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल के तौर पर देखा जा रहा है।