Dayashankar Mishra Dayalu : वाराणसी के दारानगर-मध्यमेश्वर में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने भाजयुमो नेता संतोष सैनी के दिवंगत अनुज दिनेश सैनी को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
Dayashankar Mishra Dayalu : भाजयुमो नेता संतोष सैनी के अनुज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’
Dayashankar Mishra Dayalu : वाराणसी, 25 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी संतोष सैनी के छोटे भाई स्वर्गीय दिनेश सैनी के निधन पर प्रदेश सरकार के आयुष, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मंगलवार को मंत्री दारानगर-मध्यमेश्वर स्थित संतोष सैनी के आवास पर पहुंचे और दिवंगत दिनेश सैनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Dayashankar Mishra Dayalu : आयुष मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। बताया गया कि स्वर्गीय दिनेश सैनी लंबे समय से न्यूरो संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उनका लगातार उपचार चल रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद 42 वर्ष की अल्पायु में उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से परिवार के साथ-साथ दारानगर-मध्यमेश्वर क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
Dayashankar Mishra Dayalu : इस अवसर पर डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा, “मैं दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। संतोष हमारे परिवार के सदस्य हैं। दुख की इस घड़ी में हम सभी उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”
मंत्री के आगमन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी दिवंगत दिनेश सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Dayashankar Mishra Dayalu : श्रद्धांजलि देने वालों में सतीश चंद्र मिश्रा, सुधीर त्रिपाठी, गौरव राठी, सिंधु सोनकर, जितेंद्र कुशवाहा, रजत जायसवाल, सोमनाथ मौर्य, संजय केसरी (लल्ली), अवध नारायण राय, आकाश जायसवाल, अरुण पांडेय, सौरभ पाठक सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।