MGKVP BA Admission 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीए (पेड सीट) में 131 और बी.म्यूज. में 8 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। 31 जुलाई को बीएफए, बीएससी (बायो), बीसीए, बीबीए और बीए एलएलबी की काउंसिलिंग होगी। एम.म्यूज. प्रवेश परीक्षा और नई प्रशासनिक नियुक्ति की पूरी जानकारी पढ़ें।

MGKVP BA Admission 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया लगातार जारी है। गुरुवार को आयोजित काउंसिलिंग में बी.ए. (पेड सीट) में 131 विद्यार्थियों तथा बी.म्यूज. (पेड सीट) में 08 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसिलिंग के बाद शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थियों को मौके पर ही परिचय पत्र (आईडी कार्ड) और लाइब्रेरी कार्ड भी उपलब्ध कराया। प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि बी.ए. (पेड सीट) की काउंसिलिंग 1 अगस्त तक जारी रहेगी। वहीं, 31 जुलाई को बी.एफ.ए. (पेड सीट), बी.एस-सी. (बायो ग्रुप), बी.सी.ए., बी.बी.ए. तथा बी.ए. एल-एल.बी. पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
MGKVP BA Admission 2026 : अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को 31 जुलाई की काउंसिलिंग के लिए ई-मेल के माध्यम से लिंक भेजा गया है, उन्हें निर्धारित समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
अभ्यर्थियों को साथ लाने होंगे—
काउंसिलिंग का गेट पास
मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र
सभी प्रमाण पत्रों की एक सेट फोटो कॉपी
स्वयं की चार स्टाम्प साइज फोटो
आरक्षण श्रेणी का अद्यतन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
MGKVP BA Admission 2026 : सभी अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 10:30 बजे निर्धारित काउंसिलिंग स्थल पर पहुंचना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रवेश से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जा रही हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहने की सलाह दी गई है।
MGKVP BA Admission 2026 : काउंसिलिंग में रहे कई अधिकारी मौजूद
काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, स्नातक स्तरीय काउंसिलिंग संयोजक डॉ. राहुल गुप्ता, प्रो. रमन पंत, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार, संदीप कुमार, परशुराम तथा सुरक्षा अधिकारी हेमन्त मिश्र सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
MGKVP BA Admission 2026 : एम.म्यूज. प्रवेश के लिए 31 जुलाई और 1 अगस्त को होगी प्रायोगिक परीक्षा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एम.म्यूज. (Master of Music) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रायोगिक परीक्षा 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि यह प्रायोगिक परीक्षा मंचकला विभाग में आयोजित होगी। संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है।
MGKVP BA Admission 2026 : प्रो. राकेश कुमार तिवारी बने डायरेक्टर-इंजीनियरिंग एवं एसेट्स
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति भी की है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेशानुसार अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. राकेश कुमार तिवारी को डायरेक्टर-इंजीनियरिंग (अभियंत्रण विभाग) एवं एसेट्स (सम्पत्ति विभाग) नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस नियुक्ति से विश्वविद्यालय के अभियंत्रण एवं परिसंपत्ति प्रबंधन से जुड़े कार्यों को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।
MGKVP BA Admission 2026 : मुख्य बिंदु
बी.ए. (पेड सीट) में 131 विद्यार्थियों ने कराया प्रवेश।
बी.म्यूज. (पेड सीट) में 8 छात्रों ने लिया प्रवेश।
31 जुलाई को बीएफए, बीएससी (बायो), बीसीए, बीबीए और बीए एलएलबी की काउंसिलिंग।
अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचने के निर्देश।
एम.म्यूज. की प्रायोगिक परीक्षा 31 जुलाई एवं 1 अगस्त को होगी।
प्रो. राकेश कुमार तिवारी को डायरेक्टर-इंजीनियरिंग एवं एसेट्स नियुक्त किया गया।