Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : भदोही जिले का नाम संत रविदास नगर ही रहेगा-सीएम योगी

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में संत रविदास के 650वें प्रकाश वर्ष पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समरस संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। सामाजिक समरसता, समानता और 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन सहित कई मुद्दों पर विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि औरैया मेडिकल कॉलेज का नाम माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखा गया और भदोही जिले का नाम संत रविदास नगर ही रहेगा।

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : वाराणसी में संत रविदास के 650वें प्रकाश वर्ष पर सीएम योगी का बड़ा संदेश, समरस संकल्प अभियान का शुभारंभ

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान संत शिरोमणि सद्गुरु संत श्री रविदास महाराज के 650वें प्रकाश वर्ष के अवसर पर सीर गोवर्धनपुर स्थित उनकी जन्मस्थली पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने संत रविदास मंदिर में माथा टेककर पुष्पांजलि अर्पित की और इसके बाद रविदास स्मारक में स्थापित उनकी विशाल कांस्य प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास पार्क के निकट आयोजित विशाल जनसभा में ‘समरस संकल्प अभियान’ का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य संत रविदास के समता, सामाजिक सद्भाव और जातिविहीन समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : संत रविदास के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए “हर-हर महादेव” और “संत शिरोमणि रविदास महाराज की जय” के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समरसता, समानता और मानवता का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को और अधिक मजबूती मिल सके।

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : “भेदभाव से रहित समतामूलक समाज के अग्रदूत थे संत रविदास”

सीएम योगी ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने संत रामानंद की उस परंपरा को आगे बढ़ाया, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का कल्याण करना था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने संत रविदास के प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आध्यात्मिक और सामाजिक समानता का संदेश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास भेदभाव रहित समतामूलक समाज के सबसे बड़े प्रवर्तक थे। उन्होंने उनके प्रसिद्ध दोहे—”ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न” का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से साकार किया है।

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : 81 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग के भेदभाव के देश के 81 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम हटाया था, जिसे भाजपा सरकार ने पुनः बहाल किया। उन्होंने कहा कि औरैया मेडिकल कॉलेज का नाम माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखा गया और भदोही जिले का नाम संत रविदास नगर ही रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार सभी जिलों में बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय स्थापित करेगी तथा निर्माण श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : अर्जुन राम मेघवाल ने गाया संत रविदास का भजन

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने संबोधन में संत रविदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भी संविधान निर्माण के दौरान संत रविदास के समानता और भाईचारे के विचारों को अपनाया था।

इस दौरान उन्होंने संत रविदास का प्रसिद्ध भजन—

“प्रभुजी तुम चंदन, मैं पानी”

गाकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : पंकज चौधरी बोले- हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे संत रविदास के विचार

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से संत रविदास के विचारों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संत रविदास के संदेश और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे।

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास के “ऐसा चाहूं राज मैं…” वाले संदेश को अपने शासन में चरितार्थ किया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर संत रविदास नगर का नाम बदलने को लेकर भी हमला बोला और कहा कि वर्तमान सरकार संतों और महापुरुषों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : बृजेश पाठक बोले- 650 वर्ष पहले संत रविदास ने समाज को जोड़ने का कार्य किया

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि संत रविदास ने सदियों पहले समाज में समानता और सामाजिक एकता का संदेश दिया था। उन्होंने विश्वास जताया कि समरसता संकल्प अभियान देशभर में सामाजिक सद्भाव को मजबूत करेगा।

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : तरुण चुग ने गिनाए केंद्र सरकार के कार्य

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत रविदास से जुड़े स्थलों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब से सीर गोवर्धनपुर तक विशेष रेल सेवाएं संचालित की जा रही हैं तथा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम भी संत रविदास के नाम पर रखा गया है।

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : दुष्यंत गौतम ने बताया अभियान का उद्देश्य

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में चलेगा। इसके तहत कलश यात्रा, समरसता संगोष्ठी, संत संपर्क अभियान, समरसता यात्रा, दीपोत्सव और युवा संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जातीय भेदभाव समाप्त कर सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : पांच चरणों में चलेगा समरसता संकल्प अभियान

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक लाल सिंह आर्य ने बताया कि अभियान पांच चरणों में संचालित होगा। इसमें श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान, संत संपर्क अभियान, समरसता यात्रा, छात्रावास संपर्क अभियान सहित कई कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किए जाएंगे।

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : संत निरंजन दास का किया सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत संत निरंजन दास महाराज का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन लाल सिंह आर्य ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने दिया।

Sant Ravidas 650th Prakash Parv Varanasi : इन नेताओं की रही मंच पर मौजूदगी

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, तरुण चुग, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, असीम अरुण, रविंद्र जायसवाल, हंसराज विश्वकर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं संत समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं जनसभा में विधायक, सांसद, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *