CJP Protest : सीजेपी आंदोलन को बड़ी सफलता मिली। सरकार ने संगठन की पांचों मांगें स्वीकार कर लीं। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर कई दिनों से जारी प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। शिक्षा सुधारों पर चार सप्ताह बाद सरकार और सीजेपी के बीच फिर बैठक होगी।
CJP Protest : CJP आंदोलन की बड़ी जीत- सरकार ने मानीं पांचों मांगें, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर का प्रदर्शन समाप्त
CJP Protest : नई दिल्ली। कई दिनों से जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन शनिवार को सरकार के साथ तीसरे दौर की वार्ता के बाद समाप्त हो गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ हुई बैठक में सीजेपी की सभी पांच प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद संगठन ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की।
CJP Protest : बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि सरकार ने संगठन की प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक संघर्ष और छात्रों की एकजुटता की बड़ी जीत बताया।
CJP Protest : सरकार ने स्वीकार कीं प्रमुख मांगें
सौरभ दास ने बताया कि संगठन की तीन प्रमुख मांगें थीं—
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।
आंदोलनकारियों एवं आयोजकों के खिलाफ दिल्ली सहित देशभर में दर्ज सभी मुकदमे और एफआईआर वापस लेना।
भविष्य में आंदोलन से जुड़े किसी भी व्यक्ति पर नया मुकदमा दर्ज नहीं किया जाना। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा संगठन ने शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों से जुड़ा पांच सूत्रीय मांग पत्र भी सरकार को सौंपा है। इस पर विस्तृत चर्चा के लिए चार सप्ताह बाद फिर बैठक होगी।
CJP Protest : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से आंदोलन को मिली बड़ी सफलता
सरकार के साथ वार्ता से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम को सीजेपी आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस्तीफे की खबर मिलते ही जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रों और कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया।
CJP Protest : अभिजीत दीपके बोले— यह जनता की जीत
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन की पहली बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन, छात्रों के धैर्य और जनता के व्यापक समर्थन के कारण सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल किसी एक व्यक्ति का इस्तीफा नहीं, बल्कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाना है। आने वाले समय में सरकार के साथ लगातार संवाद जारी रहेगा ताकि पारदर्शी और जवाबदेह शिक्षा प्रणाली विकसित की जा सके।
CJP Protest : चार सप्ताह बाद होगी अगली बैठक
सीजेपी ने स्पष्ट किया कि आंदोलन भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन शिक्षा सुधार की लड़ाई जारी रहेगी। संगठन के पांच सूत्रीय एजेंडे पर सरकार के साथ अगले चार सप्ताह में विस्तृत चर्चा होगी। इसमें परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, भर्ती प्रक्रिया में सुधार, छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा तथा जवाबदेही जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।