MGKVP Cake Cutting Ban : काशी विद्यापीठ में केक काटने पर प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी विधिक कार्रवाई

MGKVP Cake Cutting Ban : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने परिसर के चौराहों और भवनों के सामने जन्मदिन या अन्य अवसरों पर केक काटने तथा अनधिकृत पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।

MGKVP Cake Cutting Ban : काशी विद्यापीठ में चौराहों और भवनों के सामने केक काटने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई

MGKVP Cake Cutting Ban : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय परिसर स्थित किसी भी चौराहे अथवा किसी भवन के सामने जन्मदिन या अन्य किसी अवसर पर केक काटने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही परिसर के भीतर जगह-जगह दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के अनधिकृत पार्किंग पर भी सख्त रोक लगा दी गई है।

MGKVP Cake Cutting Ban : कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में सार्वजनिक स्थानों पर केक काटने, भीड़ एकत्र करने तथा अनियंत्रित ढंग से वाहन खड़े करने के कारण कई बार अनुशासनहीनता एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं तथा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन परिसर में अनुशासित एवं शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि परिसर के किसी भी चौराहे, भवन के सामने अथवा अन्य सार्वजनिक स्थान पर जन्मदिन, वर्षगांठ या किसी अन्य अवसर पर केक काटने की अनुमति नहीं होगी।

MGKVP Cake Cutting Ban : प्रो. सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि कोई विद्यार्थी अथवा बाहरी व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

MGKVP Cake Cutting Ban : विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें तथा परिसर की गरिमा, स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही परिसर में निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के आयोजन से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *