Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: 16 जुलाई 2026 गुरुवार का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन राशि तक करियर, व्यापार, धन, प्रेम, स्वास्थ्य, शुभ रंग, शुभ अंक, राहुकाल, पंचांग और गजकेसरी व सिद्धि योग का प्रभाव।

Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: गजकेसरी और सिद्धि योग का महासंयोग, मेष और धनु राशि रहें सतर्क, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: गुरुवार, 16 जुलाई 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि प्रातः 8:53 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि प्रारंभ होगी। साथ ही गजकेसरी योग, सिद्धि योग, बुधादित्य योग, वाशि योग, सुनफा योग और आनन्दादि योग जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा।
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जहां कुछ राशियों को करियर, व्यापार और धन लाभ में बड़ी सफलता मिल सकती है, वहीं मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को लेन-देन, निवेश और पारिवारिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: आइए जानते हैं 16 जुलाई 2026 का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: 16 जुलाई 2026 का पंचांग
तिथि: आषाढ़ शुक्ल द्वितीया (सुबह 8:53 बजे तक), इसके बाद तृतीया
वार: गुरुवार
नक्षत्र: आश्लेषा (शाम 7:52 बजे तक), इसके बाद मघा
चंद्रमा: शाम 7:52 बजे तक कर्क राशि, उसके बाद सिंह राशि
विशेष योग: गजकेसरी योग, सिद्धि योग, बुधादित्य योग, वाशि योग, सुनफा योग और आनन्दादि योग
भद्र योग का लाभ: मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि
शुभ मुहूर्त
सुबह: 07:00 बजे से 08:00 बजे तक
शाम: 05:00 बजे से 06:00 बजे तक
राहुकाल
दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
शुभ दिशा
दक्षिण दिशा
मेष राशि (Aries)
गुरुवार का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण रह सकता है। व्यापार में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है जबकि पुरानी उधारी मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। कार्यस्थल पर किसी भरोसेमंद सहयोगी से मतभेद संभव हैं। पारिवारिक मामलों में भी धैर्य रखना आवश्यक होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
वृषभ राशि (Taurus)
आज ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यापार विस्तार की योजना सफल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
मिथुन राशि (Gemini)
आर्थिक दृष्टि से दिन शानदार रहेगा। बैंक लोन, निवेश या व्यापार विस्तार से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों की चर्चा हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
कर्क राशि (Cancer)
गजकेसरी योग का सबसे अच्छा प्रभाव आपकी राशि पर देखने को मिलेगा। व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
सिंह राशि (Leo)

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारियां तनाव बढ़ा सकती हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें।
शुभ रंग: स्काई ब्लू
शुभ अंक: 2
कन्या राशि (Virgo)
आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। व्यापारिक विवादों में राहत मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को बड़े क्लाइंट्स से लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 8
तुला राशि (Libra)
करियर में नई ऊंचाइयां मिलने की संभावना है। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। छात्रों को स्कॉलरशिप या नई उपलब्धि मिल सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
वृश्चिक राशि (Scorpio)
भाग्य आपका पूरा साथ देगा। व्यापार में लाभ और नई साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संपत्ति खरीदने की योजना सफल हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
धनु राशि (Sagittarius)
आज आर्थिक मामलों में बेहद सतर्क रहें। किसी पुराने विवाद के कारण कानूनी परेशानी बढ़ सकती है। जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाए रखें। कार्यस्थल पर गोपनीय बातें साझा करने से बचें। परिवार में बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
मकर राशि (Capricorn)
व्यापार में विदेशी कंपनियों से लाभ मिलने के संकेत हैं। बैंक से वित्तीय सहायता sमिल सकती है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 6
कुंभ राशि (Aquarius)
पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। व्यापार में आय बढ़ेगी और पुराने कर्ज चुकाने का अवसर मिलेगा। नौकरी में नई तकनीक सीखना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 1
मीन राशि (Pisces)
आज नए लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। व्यापार में बड़े निवेशकों का सहयोग मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे।
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 2
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: आज किन राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को आज विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। लेन-देन, निवेश, पारिवारिक विवाद और कार्यस्थल पर निर्णय सोच-समझकर लें।
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026: आज किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ?
कर्क, मिथुन, कन्या, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन करियर, व्यापार, धन लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से काफी शुभ रहने के संकेत हैं।
Disclaimer : यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति एवं पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।