RSS Role in India Internal Security : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आरएसएस की भारत की आंतरिक सुरक्षा में भूमिका विषय पर डी.लिट. शोध की मौखिकी सम्पन्न हुई। कुलपति प्रो. ए.के. त्यागी ने कहा कि इस विषय पर और अधिक शोध की आवश्यकता है।
RSS Role in India Internal Security : काशी विद्यापीठ में डी.लिट. शोध की मौखिकी सम्पन्न, प्रो. ए.के. त्यागी बोले- भारत की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है आरएसएस
RSS Role in India Internal Security : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को डी.लिट. उपाधि के लिए पूर्व शोध प्रबंध (प्री-सबमिशन) मौखिकी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य एवं डी.लिट. शोधार्थी प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने ‘भारत की आंतरिक सुरक्षा के संदर्भ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन’ विषय पर अपने शोध की विस्तृत प्रस्तुति दी।
RSS Role in India Internal Security : प्रो. पाण्डेय ने अपने शोध के प्रमुख निष्कर्षों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत की आंतरिक सुरक्षा केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, नागरिक जागरूकता, आपदा प्रबंधन, ग्राम विकास तथा सामाजिक सहभागिता जैसे अनेक आयामों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इन क्षेत्रों में अपने स्वयंसेवकों के माध्यम से लंबे समय से कार्य करता रहा है और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में सामाजिक स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान देता है।
RSS Role in India Internal Security : उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का घोषित उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के लिए अनुशासित, चरित्रवान एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों का निर्माण करना है। शोध के अनुसार संघ के स्वयंसेवक प्राकृतिक आपदाओं, महामारी, रक्तदान अभियानों, पर्यावरण संरक्षण, ग्राम विकास और जन-जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। शोध में अनुशासन, संगठन क्षमता एवं राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्यों को संघ की प्रमुख विशेषताओं के रूप में रेखांकित किया गया।
RSS Role in India Internal Security : प्रस्तुति के दौरान प्रो. पाण्डेय ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका को लेकर सार्वजनिक एवं शैक्षणिक स्तर पर विभिन्न दृष्टिकोण मौजूद हैं। कुछ राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और शोधकर्ताओं द्वारा संघ की विचारधारा एवं गतिविधियों को लेकर आलोचनात्मक मत भी व्यक्त किए जाते हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उनके शोध में उपलब्ध तथ्यों एवं अध्ययन के आधार पर ऐसे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई और विषय का मूल्यांकन संतुलित, तथ्यपरक तथा शोध-आधारित दृष्टिकोण से किया गया है।
RSS Role in India Internal Security : शोध प्रस्तुति के उपरांत विभागीय समिति ने शोध प्रबंध की गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे उत्कृष्ट बताया तथा शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में अंतिम रूप से जमा करने की संस्तुति प्रदान की।
RSS Role in India Internal Security : मौखिकी के बाद शोधार्थी प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि अपनी स्थापना काल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर और अधिक गहन एवं अकादमिक शोध किए जाने की आवश्यकता है, जिससे आंतरिक सुरक्षा के विभिन्न सामाजिक आयामों का व्यापक अध्ययन किया जा सके।
RSS Role in India Internal Security : कार्यक्रम में शोध के परामर्शदाता एवं संचालनकर्ता प्रो. के.के. सिंह, समाज कार्य विभाग की अध्यक्ष प्रो. वन्दना सिन्हा, प्रो. बंशीधर पाण्डेय, प्रो. भावना वर्मा, प्रो. चन्द्रशेखर सिंह, प्रो. निमिषा गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. अश्विनी कुमार सिंह सहित विभाग के अनेक शिक्षक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. वन्दना सिन्हा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।