MGKVP BSc Mathematics Admission 2026 :
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीएससी गणित पाठ्यक्रम में 197 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने काउन्सिलिंग केन्द्र का निरीक्षण किया। 8 जुलाई को छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउन्सिलिंग आयोजित होगी।
MGKVP BSc Mathematics Admission 2026 :काशी विद्यापीठ में बीएससी गणित में 197 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 8 जुलाई को छूटे अभ्यर्थियों की होगी काउन्सिलिंग
MGKVP BSc Mathematics Admission 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एमजीकेवीपी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश अभियान के तहत मंगलवार को आयोजित काउन्सिलिंग में बी.एस-सी. गणित पाठ्यक्रम में 197 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में विभिन्न व्यावसायिक एवं स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया लगातार जारी है। इस दौरान कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने काउन्सिलिंग केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
MGKVP BSc Mathematics Admission 2026 : प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि बी.एस-सी. गणित के अलावा बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम में दूसरे दिन 5 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, जिससे इस पाठ्यक्रम में कुल प्रवेशित छात्रों की संख्या 80 हो गई है। वहीं बी.कॉम. रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट (एईडीपी) में 1 विद्यार्थी ने प्रवेश लिया, जिसके बाद इस पाठ्यक्रम में कुल 22 छात्र प्रवेशित हो चुके हैं।
MGKVP BSc Mathematics Admission 2026 : उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा किया। शुल्क जमा करने के तुरंत बाद विद्यार्थियों को काउन्सिलिंग स्थल पर ही परिचय पत्र (आईडी कार्ड) और लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध करा दिए गए, जिससे उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
MGKVP BSc Mathematics Admission 2026 : कुलपति ने परखी व्यवस्थाएं, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
काउन्सिलिंग के दौरान कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने काउन्सिलिंग केन्द्र का भ्रमण कर प्रवेश प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. राजेश कुमार मिश्र, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, अतिरिक्त कुलानुशासक डॉ. अम्बरीष राय सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
MGKVP BSc Mathematics Admission 2026 : 8 जुलाई को छूटे हुए अभ्यर्थियों की होगी काउन्सिलिंग
प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को बी.एस-सी. गणित के छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए काउन्सिलिंग आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से ई-मेल के माध्यम से लिंक भेजा गया है, उन्हें निर्धारित तिथि पर पूर्वाह्न 10:30 बजे काउन्सिलिंग स्थल पर उपस्थित होना होगा।
MGKVP BSc Mathematics Admission 2026 : इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें अभ्यर्थी
काउन्सिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे—
गेट पास
MGKVP BSc Mathematics Admission 2026 : सभी मूल प्रमाण पत्र
सभी प्रमाण पत्रों की एक-एक स्वप्रमाणित फोटो कॉपी
दो पासपोर्ट (स्टाम्प) साइज फोटो
श्रेणी (कैटेगरी) का अद्यतन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी अपना गेट पास डाउनलोड कर सकते हैं।
MGKVP BSc Mathematics Admission 2026 : उसी दिन ऑनलाइन जमा करना होगा प्रवेश शुल्क
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि काउन्सिलिंग पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उसी दिन ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क का भुगतान Paytm, Google Pay, UPI, डेबिट कार्ड सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जा सकेगा।
MGKVP BSc Mathematics Admission 2026 : प्रवेश सेल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी नवीनतम सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। प्रवेश संबंधी जानकारी ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।