MGKVP Admission 2026: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने सत्र 2026-27 के प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। मुख्य परिसर एवं अन्य परिसरों के लिए 20 जुलाई तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों के लिए 31 जुलाई 2026 तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
MGKVP Admission 2026: काशी विद्यापीठ – मुख्य परिसर के लिए 20 जुलाई और सम्बद्ध महाविद्यालयों के लिए 31 जुलाई तक बढ़ी प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि
MGKVP Admission 2026: वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
MGKVP Admission 2026: कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के निर्देश पर मुख्य परिसर, अन्य परिसरों तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों के लिए आवेदन की नई अंतिम तिथियां घोषित कर दी गई हैं। कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी अब विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से निर्धारित नई तिथियों तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
MGKVP Admission 2026: मुख्य परिसर एवं अन्य परिसरों के लिए 20 जुलाई तक आवेदन
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार मुख्य परिसर में संचालित स्नातकोत्तर (Post Graduate), डिप्लोमा तथा डिप्लोमा (लेटरल एंट्री) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 कर दी गई है।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय के निम्न परिसरों में संचालित सभी पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है—
एन.टी.पी.सी. शक्तिनगर परिसर
गंगापुर परिसर
भैरव तालाब परिसर
इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
MGKVP Admission 2026: सम्बद्ध महाविद्यालयों के लिए 31 जुलाई तक मिलेगा अवसर
विश्वविद्यालय से सम्बद्ध वाराणसी एवं चन्दौली जनपद के सभी महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
MGKVP Admission 2026: विद्यार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि आवेदन की समय-सीमा बढ़ने से उन विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाए थे। नई तिथि के बाद पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते समर्थ पोर्टल पर अपना आवेदन पूर्ण कर लें।