Babu Shiv Prasad Gupt Jayanti : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संस्थापक राष्ट्र रत्न बाबू शिव प्रसाद गुप्त की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर माल्यार्पण, श्रद्धांजलि और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
Babu Shiv Prasad Gupt Jayanti : काशी विद्यापीठ में संस्थापक राष्ट्र रत्न बाबू शिव प्रसाद गुप्त की जयंती पर श्रद्धांजलि, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
Babu Shiv Prasad Gupt Jayanti : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में रविवार को विश्वविद्यालय के संस्थापक राष्ट्र रत्न बाबू शिव प्रसाद गुप्त की जयंती श्रद्धा, सम्मान और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
Babu Shiv Prasad Gupt Jayanti : कार्यक्रम की शुरुआत पंत प्रशासनिक भवन में स्थापित राष्ट्र रत्न बाबू शिव प्रसाद गुप्त के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा डॉ. भगवान दास के चित्रों पर भी माल्यार्पण कर उनके राष्ट्र एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया।
Babu Shiv Prasad Gupt Jayanti : इसके उपरांत विश्वविद्यालय परिवार शिक्षा शास्त्र विभाग पहुंचा, जहां स्थापित बाबू शिव प्रसाद गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके आदर्शों, राष्ट्रसेवा, शिक्षा के प्रति समर्पण और स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई गई भूमिका को स्मरण करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
Babu Shiv Prasad Gupt Jayanti : जयंती समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू शिव प्रसाद गुप्त ने राष्ट्रीय शिक्षा की भावना को साकार करने के उद्देश्य से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके द्वारा स्थापित यह शिक्षण संस्थान आज भी राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
Babu Shiv Prasad Gupt Jayanti : कार्यक्रम में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के प्रतिनिधि प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. रमाकांत सिंह, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, कुलपति के पीए प्रमोद कुमार सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।