Time UP Expo 2026 Registration : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों के लिए टाइम यूपी एक्सपो 2026 में भाग लेने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। एक्सपो के माध्यम से छात्रों को स्टार्टअप, उद्यमिता, वित्तीय प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
Time UP Expo 2026 Registration : काशी विद्यापीठ : ‘टाइम यूपी एक्सपो 2026’ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य
Time UP Expo 2026 Registration : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ‘टाइम यूपी एक्सपो 2026’ में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
Time UP Expo 2026 Registration : शासन के निर्देशानुसार युवाओं को उद्यमिता के प्रति जागरूक करने, उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से जोड़ने तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के माध्यम से स्वरोजगार और रोजगार सृजन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से भारतीय ज्ञान परिषद द्वारा ‘टाइम यूपी एक्सपो 2026’ का चरणबद्ध आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में हर प्रसाद गुप्त इनक्यूबेशन फाउंडेशन के निदेशक प्रो. मोहम्मद आरिफ ने बताया कि एक्सपो विद्यार्थियों के लिए उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में सीखने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
Time UP Expo 2026 Registration : कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बिजनेस आइडिया तैयार करने, स्टार्टअप इनोवेशन को विकसित करने, वित्तीय प्रबंधन की बारीकियों को समझने, डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक्सपो के सुचारु संचालन तथा प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक छात्र का आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है।
Time UP Expo 2026 Registration : विद्यार्थियों को सबसे पहले भारतीय ज्ञान परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके उपरांत उन्हें हर प्रसाद गुप्त इनक्यूबेशन फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से भी अपनी जानकारी दर्ज कर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Time UP Expo 2026 Registration : प्रो. आरिफ ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से सलाह दी कि वे पंजीकरण करते समय अपना नाम, ई-मेल, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक विवरण पूरी सावधानी और शुद्धता के साथ भरें। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को जारी किए जाने वाले प्रमाण-पत्रों पर वही जानकारी अंकित होगी, जो उनके द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर प्रमाण-पत्र में सुधार कराना कठिन हो सकता है।
Time UP Expo 2026 Registration : विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर पंजीकरण कर एक्सपो में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें उद्यमिता, स्टार्टअप और स्वरोजगार से संबंधित नवीनतम जानकारियों एवं अवसरों का लाभ मिल सके।