Mahesh Navami 2026 : महेश नवमी 2026 पर वाराणसी में माहेश्वरी समाज ने दशाश्वमेध घाट से काशी विश्वनाथ धाम तक भव्य कलश यात्रा निकाली। डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने समाज की सेवा, व्यापार और सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।
Mahesh Navami 2026 : महेश नवमी पर काशी शिवमय: माहेश्वरी समाज की भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ बोले—’व्यापार, सेवा और संस्कृति की त्रिवेणी है माहेश्वरी समाज’
Mahesh Navami 2026 : वाराणसी। माहेश्वरी समाज के वंश उत्पत्ति दिवस एवं प्रमुख पर्व महेश नवमी के अवसर पर बुधवार को धर्मनगरी काशी शिवमय हो उठी। दशाश्वमेध घाट से श्री काशी विश्वनाथ धाम तक निकाली गई भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के गगनभेदी उद्घोषों से काशी की गलियां गुंजायमान हो उठीं।
Mahesh Navami 2026 : इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने माहेश्वरी समाज को देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक शक्ति बताते हुए समाज के सेवा कार्यों की सराहना की।
Mahesh Navami 2026 : दशाश्वमेध घाट से विश्वनाथ धाम तक निकली भव्य शोभायात्रा
कार्यक्रम की शुरुआत दशाश्वमेध घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महेश के पूजन-अर्चन से हुई। ब्राह्मणों द्वारा गंगाजल, दुग्ध एवं पुष्पों से अभिषेक के पश्चात कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में शामिल महिलाएं केसरिया परिधानों में कलश धारण किए हुए थीं, जबकि पुरुष पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहनकर धार्मिक उत्साह के साथ शामिल हुए।
Mahesh Navami 2026 : शोभायात्रा के दौरान भगवान शिव, माता पार्वती, श्रीगणेश एवं भगवान कार्तिकेय के स्वरूपों में सजे कलाकारों ने आकर्षक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
Mahesh Navami 2026 : माहेश्वरी समाज सेवा और संस्कार का प्रतीक: डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि महेश नवमी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, व्यापार और सामाजिक उत्तरदायित्व की परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने माहेश्वरी समाज को व्यापार, दान और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। आज माहेश्वरी समाज देशभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, गौसेवा, अन्नक्षेत्र और सामाजिक सेवा के अनेक कार्यों के माध्यम से समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश और समाज को आवश्यकता पड़ी, माहेश्वरी समाज ने आगे बढ़कर योगदान दिया। समाज द्वारा संचालित विद्यालय, धर्मशालाएं, चिकित्सालय और सेवा परियोजनाएं इसकी जीवंत मिसाल हैं।
Mahesh Navami 2026 : देशभर के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं
माहेश्वरी परिषद के वरिष्ठ सदस्य नवरतन राठी ने बताया कि महेश नवमी के अवसर पर देशभर के अनेक राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक नेताओं ने शुभकामना संदेश भेजे।
शुभकामना देने वालों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जगदीश देवड़ा, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सांसद सी.पी. जोशी, लक्ष्मी वर्मा, मध्य प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट, छत्तीसगढ़ की मंत्री नीलू शर्मा, सांसद अशोक सिंह, विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविन्द्र जायसवाल, हंसराज विश्वकर्मा समेत अनेक जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
Mahesh Navami 2026 : रक्तदान शिविर, अन्नक्षेत्र और वस्त्र वितरण का भी आयोजन
परिषद के प्रचार मंत्री गौरव राठी ने बताया कि महेश नवमी केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक सेवा का भी पर्व है। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, अन्नक्षेत्र, वस्त्र वितरण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज ने देश-विदेश में अपने सेवा कार्यों और सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से एक विशिष्ट पहचान बनाई है। महेश नवमी समाज की एकता, गौरव और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
Mahesh Navami 2026 : समाज के वरिष्ठ जनों की रही विशेष सहभागिता
कलश यात्रा का नेतृत्व परिषद अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी एवं मंत्री राकेश कचोलिया ने किया। कार्यक्रम में शंकरलाल सोमानी, मांगीलाल सारड़ा, लाला चांडक, राजेश धूत, गिरिराज कोठारी, डॉ. वेणुगोपाल झंवर, धीरज मल, अलका बाहेती, भारती करवा, कैलाश चंद्र राठी, पूजा चांडक, बालकिशन असावा, नरेंद्र भुराडिया, विनोद खटोड़, अनिल सारड़ा, राजेंद्र कुमार राठी, संजय मालू, रमेश साबू, किशोर मुंदड़ा, महेश झंवर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Mahesh Navami 2026 : विश्व कल्याण के लिए हुआ रुद्राभिषेक
कार्यक्रम के समापन पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वहीं महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में पंडित शंकर महाराज एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भगवान महेश का विधि-विधान से पूजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता से परिपूर्ण इस आयोजन ने काशी में शिवभक्ति की अद्भुत छटा बिखेरते हुए माहेश्वरी समाज की सांस्कृतिक विरासत और सेवा भावना का प्रेरणादायी संदेश दिया।