Mahesh Navami 2026: दशाश्वमेध घाट से निकलेगी भव्य कलश यात्रा, महेश सप्ताह में होंगे सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Mahesh Navami 2026: वाराणसी में 23 जून को महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा दशाश्वमेध घाट से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। महेश सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर, पुस्तक वितरण, पर्यावरण जागरूकता सहित कई सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Mahesh Navami 2026:महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज देगा एकता, सेवा और संस्कृति का संदेश

Mahesh Navami 2026: वाराणसी, 18 जून। माहेश्वरी समाज इस वर्ष महेश नवमी पर्व को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समर्पण के साथ मनाने जा रहा है। 23 जून को आयोजित होने वाले इस महोत्सव के तहत दशाश्वमेध घाट से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष और युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे।

Mahesh Navami 2026: महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित तैयारी बैठक में समाज के प्रशासनिक एवं परिषद के मीडिया प्रमुख गौरव राठी ने बताया कि महेश नवमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज की एकता, सेवा भावना, संस्कारों और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के सदस्य इस अवसर पर अपने घरों को सजाएंगे, नए परिधान धारण करेंगे तथा पारंपरिक व्यंजनों के साथ पर्व को उल्लासपूर्वक मनाएंगे।

Mahesh Navami 2026: 19 जून से शुरू होगा ‘महेश सप्ताह’

गौरव राठी ने बताया कि माहेश्वरी परिषद की ओर से 19 जून से ‘महेश सप्ताह’ का शुभारंभ किया जाएगा। सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों में समाजसेवा और जनकल्याण को विशेष महत्व दिया गया है।

Mahesh Navami 2026: महेश सप्ताह के दौरान रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता, जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पुस्तक एवं स्टेशनरी किट वितरण, खिचड़ी और शरबत वितरण, रक्तदान शिविर, नेत्रदान जागरूकता अभियान, निःशुल्क प्याऊ स्थापना तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Mahesh Navami 2026:दशाश्वमेध घाट से निकलेगी कलश यात्रा

Mahesh Navami 2026: 23 जून को प्रातः 6:30 बजे वाराणसी के दशाश्वमेध घाट से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा गोदौलिया, कोतवालपुरा और बांसफाटक मार्ग से होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेगी। यात्रा के दौरान भगवान महेश के जयघोष, धार्मिक झांकियां और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

महेश नवमी के अवसर पर सायंकाल माहेश्वरी भवन में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा तथा समाज के विशिष्टजनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सीए मुरली मनोहर पालोद के आतिथ्य में संपन्न होगा।

Mahesh Navami 2026: महोत्सव का समापन 24 जून को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और सेवा गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

Mahesh Navami 2026: बैठक में उपस्थित रहे समाज के प्रमुख सदस्य

बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी ने की। संचालन मंत्री राकेश कचोलिया तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सुशील दमानी ने किया। बैठक में समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और महेश नवमी महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

Mahesh Navami 2026: माहेश्वरी समाज इस वर्ष “अनेकता में एकता, सेवा में समर्पण और संस्कृति में गौरव” के संदेश के साथ महेश नवमी पर्व को यादगार और प्रेरणादायी बनाने की तैयारी में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *