MGKVP Awareness Program : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दर्शनशास्त्र विभाग में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सात दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, जन धन योजना और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
MGKVP Awareness Program : काशी विद्यापीठ के दर्शनशास्त्र विभाग में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सात दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय विशेष जन-संपर्क एवं
MGKVP Awareness Program : जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न
जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, योग एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक किया गया। अभियान के छठवें दिन शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विशेषज्ञों ने विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी और युवाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया।
MGKVP Awareness Program : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने युवाओं से इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
MGKVP Awareness Program : काशी विद्यापीठ के कुलानुशासक प्रो. कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत और डिजिटल इंडिया जैसी पहलें देश में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रभावी साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की सफलता के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
MGKVP Awareness Program : प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने फिट इंडिया अभियान, योग और आयुष आधारित स्वास्थ्य पहलों की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होते हैं। उन्होंने युवाओं को नियमित योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
MGKVP Awareness Program : इस अवसर पर डॉ. अम्बरीश राय ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं, डॉ. दिनेश कुमार शुक्ला ने आत्मनिर्भर भारत और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों को युवाओं के लिए नवाचार, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराने वाला बताया।
MGKVP Awareness Program : दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. नंदिनी सिंह ने कहा कि यह जन-जागरूकता अभियान केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावी प्रयास भी है। उन्होंने विद्यार्थियों और नागरिकों से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
MGKVP Awareness Program : कार्यक्रम में प्रो. अंकिता गुप्ता, डॉ. नीरज धनखड़, डॉ. चंद्रमडी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. कविता, डॉ. संतोष कुमार सिंह तथा डॉ. गणेश जायसवाल सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।