PM Modi 12 Years Celebration : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने फल वितरण, टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण, स्वच्छता अभियान और जनसेवा कार्यक्रमों में भाग लेकर सेवा एवं जनकल्याण का संदेश दिया।
PM Modi 12 Years Celebration : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया जनसेवा एवं फल वितरण
PM Modi 12 Years Celebration : स्वच्छता, सेवा, स्वास्थ्य और संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता कर दिया जनकल्याण का संदेश
PM Modi 12 Years Celebration : वाराणसी, 10 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने के ऐतिहासिक अवसर पर वाराणसी में सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सक्रिय सहभागिता करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
PM Modi 12 Years Celebration : इस अवसर पर आयुष मंत्री ने चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए तथा उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, उपचार एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाओं और जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए चिकित्सा अवसंरचना को और मजबूत बनाने पर बल दिया।
PM Modi 12 Years Celebration : डॉ. मिश्र ने चिकित्सालय प्रशासन को आवश्यक दवाओं, आधुनिक उपकरणों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आम नागरिकों तक बेहतर उपचार पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
PM Modi 12 Years Celebration : कार्यक्रम में नीरज जायसवाल, मधुकर चित्रांश, गौरव राठी, डॉ. सुधीर त्रिपाठी, जितेंद्र कुशवाहा, संतोष सैनी, अशोक यादव, चंद्रशेखर उपाध्याय, संजय विश्वंभरी, जय विश्वकर्मा, अरुण पांडेय और रविशंकर मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं महाविद्यालय के डॉ. डी.के. मौर्य, डॉ. मनीष मिश्र, डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अंजना सक्सेना, डॉ. अरुण दत्त राजौरिया तथा कबीरचौरा चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग किया।
PM Modi 12 Years Celebration : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वितरित की गई पोषण पोटलियां
इसके बाद आयुष मंत्री एसपीजी कबीरचौरा स्थित श्री शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय के क्षय रोग विभाग पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मरीजों को पोषण पोटलियां वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश टीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से भारत को शीघ्र ही टीबी मुक्त राष्ट्र बनाया जा सकता है। उन्होंने मरीजों को नियमित उपचार एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह भी दी।
PM Modi 12 Years Celebration : मोदी का 12 वर्षीय कार्यकाल सेवा और सुशासन का स्वर्णिम काल : दयालु
इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन दोनों का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक विकास की मुख्यधारा पहुंचाना है। जनसेवा ही भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का मूल आधार है और इसी भावना के साथ कार्यकर्ता निरंतर समाज के बीच कार्य कर रहे हैं।
PM Modi 12 Years Celebration : मंदिरों में स्वच्छता अभियान और पूजा-अर्चना
दिनभर चले कार्यक्रमों के क्रम में आयुष मंत्री ने दारानगर स्थित प्राचीन महामृत्युंजय मंदिर एवं मध्यमेश्वर महादेव मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास चाय और लस्सी विक्रेताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा स्थानीय नागरिकों के बीच फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।
PM Modi 12 Years Celebration : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का किया स्वागत
इसी क्रम में वाराणसी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, जनसेवा कार्यक्रमों तथा आगामी विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
PM Modi 12 Years Celebration : आयुष मंत्री ने कहा कि संगठन और सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य और अधिक गति से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर मजबूती से अग्रसर है।