Pankaj Chaudhary Kashi Visit : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने काशी प्रवास के दौरान अनाथालय में सेवा कार्य किए, बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को भारत का स्वर्णिम अध्याय बताया।
Pankaj Chaudhary Kashi Visit : मोदी के 12 वर्ष देश के स्वर्णिम अध्याय : पंकज चौधरी
Pankaj Chaudhary Kashi Visit : काशी प्रवास में सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक आयोजनों में दिखी सक्रिय सहभागिता
Pankaj Chaudhary Kashi Visit : वाराणसी, 10 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को अपने एक दिवसीय काशी प्रवास के दौरान सेवा, सामाजिक सरोकार, आध्यात्मिकता और संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच जनसेवा का संदेश दिया। उनका यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने के ऐतिहासिक अवसर से भी जुड़ा रहा।
Pankaj Chaudhary Kashi Visit : प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों का कालखंड भारत के विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश को नई दिशा दी है।
Pankaj Chaudhary Kashi Visit : काशी अनाथालय में बच्चों के बीच बिताया समय
अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंकज चौधरी सायंकाल लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय पहुंचे। यहां उन्होंने अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच फल और वस्त्र वितरित किए। बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा एवं संस्कार के महत्व पर बल दिया।
Pankaj Chaudhary Kashi Visit : मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।
Pankaj Chaudhary Kashi Visit : उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। भाजपा के लिए सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Pankaj Chaudhary Kashi Visit : बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मेयर अशोक तिवारी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Pankaj Chaudhary Kashi Visit : बाबा विश्वनाथ के दरबार में किया रुद्राभिषेक
अनाथालय कार्यक्रम के पश्चात पंकज चौधरी विश्व प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन एवं रुद्राभिषेक किया। मंदिर परिसर में आयोजित भव्य महाआरती में सहभागिता करने के साथ ही उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की। इसके बाद वह ललिता घाट पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिली है और काशी इसका प्रमुख उदाहरण है।
Pankaj Chaudhary Kashi Visit : स्वच्छ भारत और सेवा अभियान को बताया जन आंदोलन
Pankaj Chaudhary Kashi Visit : पंकज चौधरी ने कहा कि काशी के लोकप्रिय सांसद एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक 4399 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर “स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत” और “स्वच्छता ही सेवा” के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए काशी में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
Pankaj Chaudhary Kashi Visit : मंदिर परिसर में भी रही नेताओं की मौजूदगी
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, मेयर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, पूर्व एमएलसी डॉ. वीणा पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Pankaj Chaudhary Kashi Visit : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का यह काशी दौरा सेवा, संगठन और आध्यात्मिक आस्था के समन्वय का प्रतीक बना रहा, जिसमें समाजसेवा से लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक उनकी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।