MGKVP Economics Department : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग में दीक्षात्सव 2026 के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। विकसित भारत थीम पर चार्ट प्रतियोगिता, कविता पाठ, गीत, मेहंदी और बांसुरी वादन ने सभी का मन मोह लिया।

MGKVP Economics Department : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग में एम.ए. अर्थशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा दीक्षात्सव 2026 के अंतर्गत एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
MGKVP Economics Department : कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण ‘विकसित भारत’ थीम पर आधारित चार्ट पेपर प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने देश के विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक परिवर्तन से जुड़े विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त मेहंदी प्रतियोगिता, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, गीत प्रस्तुति एवं बांसुरी वादन जैसी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

MGKVP Economics Department : मुख्य अतिथि समाज विज्ञान संकाय की अध्यक्ष प्रो. रेखा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

MGKVP Economics Department : विशिष्ट अतिथि प्रो. अमिता सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है और ऐसे कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
MGKVP Economics Department : कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम सह संयोजक प्रो. पारसनाथ मौर्य, समन्वयक प्रो. राकेश कुमार तिवारी, सह समन्वयक डॉ. ऊर्जासविता सिंह सहित इश, वर्षीका, नंदिनी, श्वेता, जाग्रति, अनमोल, वारिश समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।