BLW Locomotive Body Shell : नौबतपुर बॉर्डर पर खड़े लोकोमोटिव बॉडी शेल वाले ट्रक, BLW कनेक्शन की चर्चा तेज

BLW Locomotive Body Shell : नौबतपुर बॉर्डर पर पिछले 15 दिनों से खड़े लोकोमोटिव बॉडी शेल से लदे भारी ट्रकों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोग इसे BLW और अमृत भारत परियोजना से जोड़ रहे हैं। जानिए पूरा मामला।

BLW Locomotive Body Shell : नौबतपुर बॉर्डर पर खड़े भारी ट्रकों का रहस्य, BLW कनेक्शन की चर्चा तेज

BLW Locomotive Body Shell : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नौबतपुर बॉर्डर के पास पिछले करीब 15 दिनों से खड़े भारी ट्रक इलाके में चर्चा और कौतूहल का विषय बने हुए हैं। इन ट्रकों पर बड़े आकार के लोकोमोटिव बॉडी शेल लदे हुए हैं, जिन्हें सड़क किनारे अस्थायी टेंट और एल्युमिनियम गेट से घिरे कैंप में रखा गया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जबकि अब तक प्रशासन या रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

BLW Locomotive Body Shell : टेंट लगाकर रखे गए हैं लोकोमोटिव बॉडी शेल

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रकों को हाईवे किनारे एक अस्थायी परिसर में खड़ा किया गया है, जहां सुरक्षा के लिए कुछ लोगों को तैनात किया गया है। हालांकि मीडिया द्वारा पूछताछ किए जाने पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया। सबसे ज्यादा चर्चा ट्रकों पर लदे लोकोमोटिव बॉडी शेल को लेकर हो रही है। बताया जा रहा है कि इन बॉडी शेल का संबंध बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) से हो सकता है, जो भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक इंजन और लोकोमोटिव निर्माण का प्रमुख केंद्र है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत भारत लोकोमोटिव से जुड़ी बॉडी शेल की मरम्मत या निर्माण का काम हाईवे किनारे अस्थायी टेंट के नीचे किया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

BLW Locomotive Body Shell : ‘खराब मटेरियल’ बदलने की चर्चा

इलाके में यह चर्चा भी तेजी से फैल रही है कि बॉडी शेल में इस्तेमाल कुछ मटेरियल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके कारण इन्हें यहां रोककर बदलाव या मरम्मत का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि अस्थायी टेंट के नीचे वेल्डिंग और तकनीकी कार्य जैसी गतिविधियां भी देखी गई हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि यह काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी अमृत भारत परियोजना से जुड़े लोकोमोटिव या कोच निर्माण से संबंधित हो सकता है। हालांकि इन दावों की अभी तक किसी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है।

BLW Locomotive Body Shell : हाईवे किनारे रेलवे उपकरण रखने पर उठे सवाल

इतने बड़े और संवेदनशील रेलवे उपकरणों को लंबे समय तक खुले हाईवे किनारे रखे जाने को लेकर सुरक्षा और गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि यह रेलवे परियोजना से जुड़ा संवेदनशील सामान है, तो इसे सुरक्षित औद्योगिक परिसर में रखा जाना चाहिए था। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि ट्रकों के दस्तावेज, परिवहन अनुमति या तकनीकी खामियों के कारण इन्हें अस्थायी रूप से रोका गया हो सकता है। हालांकि इस संबंध में भी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

BLW Locomotive Body Shell : प्रशासन और रेलवे की चुप्पी से बढ़ी उत्सुकता

पूरा मामला इसलिए भी रहस्य बना हुआ है क्योंकि अब तक न तो स्थानीय प्रशासन और न ही रेलवे अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट बयान जारी किया गया है। लोगों का कहना है कि यदि यह नियमित तकनीकी प्रक्रिया है तो संबंधित विभाग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि अफवाहों और अटकलों पर विराम लग सके। फिलहाल नौबतपुर बॉर्डर पर खड़े ये भारी ट्रक और उन पर लदे लोकोमोटिव बॉडी शेल लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं। अब सभी की नजर रेलवे और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *