MGKVP Exam 2026 : काशी विद्यापीठ में मास कम्युनिकेशन व मनोविज्ञान विभाग की सेमेस्टर परीक्षाएं घोषित, 01 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

MGKVP Exam 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में एम.ए.जे.एम.सी., एम.ए. मास कम्युनिकेशन, बी.ए. ऑनर्स मास कम्युनिकेशन एवं मनोविज्ञान विभाग की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जानिए परीक्षा की तिथि और समय।

MGKVP Exam 2026 : काशी विद्यापीठ में मास कम्युनिकेशन व मनोविज्ञान विभाग की सेमेस्टर परीक्षाएं घोषित, 01 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

MGKVP Exam 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विभिन्न पाठ्यक्रमों की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार एम.ए.जे.एम.सी., एम.ए. मास कम्युनिकेशन, बी.ए. (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन तथा मनोविज्ञान विभाग की प्रायोगिक परीक्षाएं आगामी दिनों में आयोजित की जाएंगी।

MGKVP Exam 2026 : परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि एम.ए.जे.एम.सी. द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 01 जून से 08 जून 2026 तक आयोजित होंगी। वहीं एम.ए. मास कम्युनिकेशन एवं बी.ए. (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 02 जून से 08 जून 2026 तक संपन्न कराई जाएंगी।

MGKVP Exam 2026 : सभी लिखित परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 07:30 बजे से 09:30 बजे तक आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और प्रवेश पत्र साथ लाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मनोविज्ञान विभाग में एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट परीक्षाएं 29 एवं 30 मई 2026 को आयोजित होंगी। यह परीक्षाएं पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होंगी।

MGKVP Exam 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित छात्रों से परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी पूरी करने और विभागीय सूचनाओं पर लगातार नजर बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *