UP BEd Joint Entrance Exam 2026 : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. ए.के. त्यागी ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और पारदर्शी परीक्षा संचालन के निर्देश दिए।

UP BEd Joint Entrance Exam 2026 : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में सोमवार को विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

UP BEd Joint Entrance Exam 2026 : निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. त्यागी ने वाराणसी के विभिन्न स्व-वित्तपोषित महाविद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने सनबीम स्कूल भगवानपुर, धीरेन्द्र महिला पी.जी. कॉलेज तथा आर.एस. लॉ कॉलेज पहुंचकर परीक्षा कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
UP BEd Joint Entrance Exam 2026 : इस दौरान कुलपति ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सुचिता के साथ सम्पन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाएं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

UP BEd Joint Entrance Exam 2026 : गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रो. त्यागी ने विशेष रूप से अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त पेयजल, साफ-सफाई, बिजली, पंखों और प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
UP BEd Joint Entrance Exam 2026 : विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 31 मई को किया जाएगा। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।