White House Firing: वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बाहर अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया। घटना के समय डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर मारा गया, जबकि एक राहगीर घायल हो गया।

White House Firing: व्हाइट हाउस के बाहर चली गोलियां, मचा हड़कंप
White House Firing: अमेरिका की राजधानी Washington, D.C. से शनिवार शाम एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई, जब White House के बाहर अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। हालांकि सीक्रेट सर्विस की त्वरित कार्रवाई के चलते ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल व्हाइट हाउस परिसर को हाई अलर्ट पर डाल दिया और आसपास की सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

White House Firing: चेकप्वाइंट पर अचानक शुरू हुई फायरिंग

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे 17th Street और Pennsylvania Avenue स्थित सुरक्षा चौकी के पास हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षा चेकप्वाइंट के करीब पहुंचा और अपने बैग से हथियार निकालकर अधिकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी के दौरान संदिग्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

White House Firing: एक राहगीर भी घायल
फायरिंग के दौरान एक राहगीर के घायल होने की भी खबर सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायल व्यक्ति को हमलावर की गोली लगी या जवाबी कार्रवाई के दौरान चली गोली से वह जख्मी हुआ। मामले की जांच जारी है।
White House Firing: ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित

सीक्रेट सर्विस ने स्पष्ट किया है कि इस हमले में उनका कोई अधिकारी घायल नहीं हुआ और राष्ट्रपति Donald Trump को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के दौरान व्हाइट हाउस में मौजूद पत्रकारों को तत्काल प्रेस ब्रीफिंग रूम में सुरक्षित पहुंचाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके पर मौजूद कई पत्रकारों ने लगातार गोलियों की आवाज सुनने की पुष्टि की। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें पत्रकारों को अचानक भागते और सुरक्षित स्थान की ओर जाते देखा जा सकता है।
White House Firing: जांच एजेंसियां अलर्ट पर
घटना के बाद United States Secret Service और Federal Bureau of Investigation ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमलावर की पहचान और उसके मकसद को लेकर आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।अधिकारियों का मानना है कि यह घटना सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है, क्योंकि दुनिया की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली इमारतों में शामिल व्हाइट हाउस के बेहद करीब इस तरह की गोलीबारी होना बड़ा सुरक्षा सवाल खड़ा करता है।
White House Firing: पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा से जुड़ी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालिया गोलीबारी ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।
White House Firing: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और अन्य साइट्स पर कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें गोलियों की आवाज सुनाई देने और सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ने के दृश्य देखे जा सकते हैं।