Kashi Vidyapith Social Work Department : काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग का राजकीय वृद्ध गृह में विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने की सामाजिक सेवा

Kashi Vidyapith Social Work Department : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग द्वारा राजकीय वृद्ध गृह वाराणसी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमएसडब्ल्यू विद्यार्थियों ने वृद्धजनों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर सामाजिक सेवा और संवेदनशीलता का परिचय दिया।

Kashi Vidyapith Social Work Department : काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग द्वारा राजकीय वृद्ध गृह में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Kashi Vidyapith Social Work Department : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग द्वारा शनिवार को राजकीय वृद्ध गृह, वाराणसी में एम.एस.डब्ल्यू. विद्यार्थियों के फील्ड वर्क के अंतिम दिन एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनकी भावनाओं, आवश्यकताओं एवं जीवन अनुभवों को समझना तथा विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना था।

Kashi Vidyapith Social Work Department : कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वृद्धजनों के साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता की। इस दौरान गीत-संगीत, संवाद एवं विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से वृद्धजनों के साथ आत्मीय संबंध स्थापित किए गए। विद्यार्थियों ने वृद्धजनों के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके जीवन संघर्षों से प्रेरणा भी प्राप्त की।

Kashi Vidyapith Social Work Department : राजकीय वृद्ध गृह के अधीक्षक देवशरण सिंह एवं उच्च सहकर्मी लक्ष्मी, सीमा तथा शशिकला ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा किया गया कार्य अत्यंत संवेदनशील और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां वृद्धजनों को भावनात्मक सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों और सेवा भावना को भी मजबूत करती हैं।

Kashi Vidyapith Social Work Department : समाज कार्य विभाग की प्रो. शैला परवीन ने कहा कि फील्ड वर्क समाज कार्य शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों को संवेदनशीलता, सेवा भावना एवं मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वृद्धजनों के साथ बिताया गया समय विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन अनुभव साबित होगा। इससे उन्हें समाज की वास्तविक परिस्थितियों को समझने और सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है।

Kashi Vidyapith Social Work Department : विभाग की प्रो. भावना वर्मा ने कहा कि समाज कार्य केवल एक विषय नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और सेवा की भावना है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहानुभूति एवं सामाजिक प्रतिबद्धता का विकास करते हैं।

Kashi Vidyapith Social Work Department : कार्यक्रम में एम.एस.डब्ल्यू. के विद्यार्थियों वैष्णवी सोनकर, शिवांगी मिश्रा, सोनाली सिंह, मीनाक्षी डे एवं नेहा सोनकर ने सक्रिय सहभागिता की। विद्यार्थियों ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और सामाजिक आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया तथा उनके साथ संवाद स्थापित कर आत्मीय वातावरण बनाया। कार्यक्रम के अंत में वृद्धजनों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *